शादी के 10 साल बाद मां बनी सात फेरे फेमस एक्ट्रैस

8/15/2017 4:18:27 PM

मुंबई बॉलीवुड एक्ट्रैस राजश्री ठाकुर रियल लाइफ में मां बन गई हैं। राजश्री ने अगस्त के पहले वीक में बेटी को जन्म दिया है। बता दें, उन्होंने 2007 में अपने बचपन के दोस्त संजोत वैद्य से शादी की थी। शादी के 10 साल बाद वह पहली बार मां बनी हैं। उन्होंने 2 अगस्त 2017 को बेटी को जन्म दिया है। ये उनका और संजोत का पहला बच्चा है।

राजश्री की प्रेग्नेंसी के बारे में इंडस्ट्री में ज्यादा लोगों को पता नहीं था। दरअसल,  वो अपनी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करती हैं। 
वजह है कि उनकी शादी के बारे में भी कम ही लोग जानते हैं।


राजश्री ने अपने टीवी करियर की शुरुआत 'सात फेरे- सलोनी का सफर'(2005-09) से की थी। इस शो के बाद से उन्हें सलोनी के नाम से पहचाना जाने लगा था।
आखिरी बार उन्हें टीवी शो 'भारत का वीर पुत्र- महाराण प्रताप'(2013-15) में देखा गया था।