रजनीकांत और अक्षय की फिल्म 2.0 इस दिन देगी सिनेमाघरों में दस्तक

7/13/2018 2:01:31 AM

मुंबईः रजनीकांत-अक्षय कुमार स्टारर '2.0' सबसे महंगी फिल्म बताई जा रही है। लेकिन इसकी रिलीज डेट हर बार किसी न किसी कारण से आगे बढ़ती रही है। अब इसकी रिलीज डेट एक बार फिर तय हुई है। ये इसी साल 29 नवंबर को रिलीज होगी।

बता दें फिल्म की रिलीज डेट काफी लंबे समय से टलती आ रही है। खबरों की मानें तो फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम पेंडिंग होने के कारण फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाया जा रहा था। कुछ समय पहले ही ये जानकारी सामने आई कि इस साल के अंत में ही फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम खत्म हो पाएगा, जिस कारण इसे अगले साल की शुरुआत में रिलीज किया जाएगा। इस खबर के बाद से रजनी और अक्षय के फैंस भी काफी निराश हो गए थे।

लेकिन अब फैंस के लिए अच्छी खबर ये है कि फिल्म को इसी साल रिलीज किया जाएगा। ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी दी है। उनके ट्वीट के अनुसार फिल्म इस साल 29 नवंबर को रिलीज होगी। फिल्म के नए पोस्टर में एक बाज नजर आ रहा है और फिल्म की नई रिलीज डेट भी लिखी हुई है। 

Punjab Kesari