मेरा यार प्यार दिलदार तुम...शादी का एक महीना पूरे होने पर राजकुमार ने पत्नी पर लुटाया प्यार,बिकिनी पहन नई दुल्हन ने कीचड़ में लेट यूं की मस्ती

12/15/2021 3:58:35 PM

मुंबई: लवबर्ड्स राजकुमार राव और पत्रलेखा बी-टाउन के न्यूली मैरिड कपल हैं। राजकुमार राव ने बीते महीने लेडीलव पत्रलेखा से शादी रचाई। वहीं आज इस कपल की शादी को 1 महीना हो गया है।

ऐसे में राजकुमार ने पत्नी पत्रलेखा पर खूब प्यार लुटाया। राजकुमार ने पत्रलेखा संग दो तस्वीरें शेयर की, जिसने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है।

एक तस्वीर में  जहां नई नवेली दुल्हन बिकिनी में दिख रही हैं। वहीं  राजकुमार शर्टलेस दिख रहे हैं। इस तस्वीर में दोनों गीली मिट्टी और घास पर लेटे हुए हैं। दोनों बच्चों की तरह मिट्टी में खेल खेलते नजर आ रहे हैं।  ऐसा लग रहा है जैसे दोनों बारिश का मजा ले रहे हैं।

दूसरी तस्वीर की बात करें तो ये कपल की शादी के दौरान की हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा-''मेरा यार तुम, मेरा प्यार तुम, मेरा दिल भी तुम, दिलदार तुम पत्रलेखा।'' पहले ही एक महीना हो गया है।" इसके साथ उन्होंने हार्ट इमोजी बनाई है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)

गौरतलब है कि 11 साल की डेटिंग के बाद 15 नवंबर को राजकुमार ने पत्रलेखा संग शादी की । कपल ने द ओबेरॉय सुखविलास स्पा रिज़ॉर्ट, न्यू चंडीगढ़ में परिवार और कुछ दोस्तों के बीच सात फेरे लिए थे।

राजकुमार राव ने पत्रलेखा को सबसे पहले एक एड फिल्म में देखा था। वहीं दूसरी ओर पत्रलेखा ने राजकुमार को 'लव सेक्स ओर धोखा' फिल्म में देखा जिसके बाद राजकुमार की छवि उनके सामने अच्छी नहीं बनी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)

वर्कफ्रंट की बात करें तो राजकुमार राव 18 नवंबर से अनुभव सिन्हा की फिल्म 'भीड़' की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। इसके अलावा वे 'बधाई दो' में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वे महिला थाना के पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आएंगे। 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma