गर्लफ्रेंड पत्रलेखा के साथ राजकुमार का क्वालिटी टाइम, तस्वीरों में दिखी स्पेशल बॉन्डिंग

6/7/2019 3:28:52 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में वह अपनी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा के साथ मुंबई के बांद्रा इलाके में स्पॉट हुए।

 

 

इस दौरान जहां राजकुमार ने ब्लैक टी-शर्ट के साथ ब्लू जींस पहनी थी, वहीं पत्रलेखा ने ब्लैक टी-शर्ट के साथ डेनिम शॉर्टस पहनी हुई थी।

 

 

तस्वीरों में दोनों ने एक-दूसरे की बाहों में बाहें डाल पोज दिए। 

 


वर्कफ्रंट की बात करें तो पत्रलेखा जहां हाल ही में फिल्म 'बदनाम गली' में नजर आईं थीं। फिल्म में उनके साथ दिव्येंदु शर्मा थे। यह फिल्म जी5 पर रिलीज हुई थी। इसके अलावा पत्रलेखा फिल्म 'नानू की जानू' में नजर आई थीं। वहीं राजकुमार राव फिल्म 'स्त्री' में श्रद्धा कपूर के साथ रोमांस करते दिखाई दिए थे।

 

 

राजकुमार जल्द ही नुसरत भरूचा के साथ 'तुर्रम खान' और मौनी रॉय संग 'मेड इन चाईना' में नजर आएंगे। इसके अलावा वह 'मेंटल है क्या' में भी हैं, फिल्म में उनके साथ कंगना रनौत हैं। 

 

 

Konika