राजकुमार राव ने शेयर किया नया लुक, फैंस ने की आलिया और कृति सेनन से तुलना

1/2/2020 11:09:59 AM

बॉलीवुड़ तड़का डेस्क। काफी लम्बे समय से पैंडिग में चल रहे डायरेक्टर अनुराग बासु के अपकमिंग प्रोजेक्ट को ‘लूडो’ नाम से टाइटल मिल गया है। फिल्म में राजकुमार राव, आदित्य रॉय कपूर, अभिषेक बच्चन, फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा, पंकज त्रिपाठी और रोहित सराफ प्रमुख भूमिकाओं में हैं। राजकुमार ने फैंस को ऩ्यू ईयर गिफ्ट के रूप में अपना फर्स्ट लुक शेयर किया, जिसमें उनको पहचानना काफी मुश्किल हो रहा है। 

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो फोटोज शेयर की हैं। एक तस्वीर में, वह लड़की के रूप में हैं। फोटो में वह एक मिडिफ-एक्सपोजिंग घागरा चोली पहने हुए है। दूसरे में वह बाइक चलाते हुए रेट्रो लुक में हैं। उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, “हैप्पी न्यू ईयर दोस्तों। #लूडो। 

जैसे ही उन्होंने तस्वीरें शेयर कीं, फैंस ने कमेंट करके उनकी तारीफें शुरू कर दीं। किसी ने उनकी तुलना आलिया भट्ट से कर दी तो किसी ने कृति सेनन से। खैर, यह राजकुमार के फैंस के लिए नए साल के सबसे अच्छे गिफ्ट्स में से एक है अपकमिंग फिल्म्स में राजकुमार उमेश दिनेश विजान की 'रूही अफज़ा' में जान्हवी कपूर के साथ और 'छलांग' में नुसरत भरुचा के साथ नज़र आएंगे।

Edited By

Akash sikarwar