'गंस एंड गुलाब्स' से राजकुमार राव का फर्स्ट लुक रिलीज, 90's के स्टाइल में दिखे एक्टर

3/22/2022 3:05:47 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. निर्देशक जोड़ी राज एंड डीके (राज निदिमोरु और कृष्णा डीके) नेटफ्लिक्स के लिए क्राइम-रोमांटिक ड्रामा गंस एंड गुलाब्स लेकर आ रहे हैं। इस वेब सीरीज में राजकुमार राव मुख्य अहम भूमिका में नजर आएंगे, जिसे देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटड हैं। इसी बीच राजकुमार राव की अपकमिंग वेब सीरीज से उनका फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है।


 

 

निर्देशक जोड़ी राज एंड डीके (राज निदिमोरु और कृष्णा डीके) नेटफ्लिक्स के लिए क्राइम-रोमांटिक ड्रामा गंस एंड गुलाब्स लेकर आ रहे हैं। इस वेब सीरीज में राजकुमार राव मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। 


नेटफ्लिक्स ने गंस एंड गुलाब्स से राजकुमार का फर्स्ट लुक रिलीज किया है। राजकुमार का लुक काफी दिलचस्प है। गंस एंड गुलाब्स की कहानी नब्बे के दौर में दिखाई जाएगी और राजकुमार के लुक में भी उसी दौर की झलक मिलती है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

बताया जा रहा है कि गंस एंड गुलाब्स का लेखन राज एंड डीके के साथ सुमन कुमार और सुमित अरोड़ा कर रहे हैं। इस सीरीज में दुल्कर सलमान और आदर्श गौरव भी अहम भूमिका में शामिल हैं। इसी सीरीज के जरिए दुल्कर का यह ओटीटी डेब्यू है। यह सीरीज इसी साल रिलीज की जाएगी।

 

Content Writer

suman prajapati