Wedding Album: रेड लहंगा..कुमकुम से सजा माथा और नथ...22k सोने और हीरे से सजी राजकुमार राव की दुल्हनिया पत्रलेखा
11/16/2021 12:11:38 PM
मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर राजकुमार राव ने 15 नवंबर को लाॅन्ग टाइम गर्लफ्रेंड पत्रलेखा संग शादी रचाई। राजकुमार राव और पत्रलेखा ने चंडीगढ़ के द ओबेरॉय सुखविलास स्पा रिजॉर्ट में परिवार और कुछ दोस्तों के बीच सात फेरे लिए। वैसे तो कपल ने अपनी शादी को काफी सीक्रेट रखा गया था मगर शादी और उससे जुड़े फंक्शन की काफी तस्वीरें और वीडियो सामने आई जो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही हैं।
पत्रलेखा बंगाली है ऐसे में उन्होंने अपने इस लुक में थोड़ा सा बंगाली टत रखा। शादी के लिए पत्रलेखा ने सुर्ख लाल जोड़ा चुना जिसे फैशन डिजाइनर सब्यासाची ने बनाया था। इसके साथ लाल रंग का ही नेट का दुपट्टा लिया। इसी ओढ़नी पर उनके प्यार का इजहार करने वाला संदेश नजर आया। इस ओढ़नी पर बंगाली में एक मंत्र लिखा था जो सच्चे प्यार के बारे में है।
इसका हिंदी में अर्थ है… ‘मैं अपना प्रेम से भरा हुआ मन तुम्हें समर्पित करती हूं…’ अपने प्रेम के संदेश को शादी के जोड़े पर लिखवाना एक अच्छा तरीका है। पत्रलेखा ने अपने इस लुक को हैवी नेकलेस, मांग टीका, झुमके,नथ और कड़ों से कंप्लीट किया था। अपने सज्जना के लिए पत्रलेखा पूरे 22k सोने और हीरे से सजी थीं। देखें कपल की शादी की कुछ खास तस्वीरें