‘हर घर तिरंगा'' अभियान में शामिल हुए राजकुमार राव, घर की बालकोनी में तिरंगे के साथ गर्व से पोज देते दिखे एक्टर

8/13/2022 4:30:24 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. 15 अगस्त को पूरा देश आजादी के 75वर्ष पूरे होने का जश्न मनाएगा। इसे लेकर देश में खास तैयारियां चल रही हैं। इस खास उत्सव को मनाने के लिए भारत सरकार ने हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया है, जिसमें लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस अभियान में अब तक कई बड़े-बड़े सेलिब्रेटीज भाग ले चुके हैं। अब हाल ही में एक्टर राजकुमार राव भी इस कैंपेन का हिस्सा बने हैं। एक्टर ने हर घर तिरंगा अभियान में भाग लेते हुए अपने घर पर तिरंगा फहराया है।


राजकुमार राव ने भी हर घर तिरंगा अभियान में भाग लेते हुए सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें देखा जा सकता है कि राजकुमार राव ने अपने घर की बालकोनी में लगी रेलिंग पर तिरंगा लगाया है और उसके पास खड़े होकर काफी गर्व के साथ पोज देते हुए दिख रहे हैं। इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए उन्होंने राष्ट्र गान की पंक्तियां को कैप्शन में लिखीं हैं। उन्होंने लिखा, “विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा उंचा रहे हमारा,एक राष्ट्र के रूप में स्वतंत्रता, शक्ति और सफलता के 75 सालों तक। आइए हम अपना काम करें और राष्ट्रीय ध्वज को ऊंचा उठाएं।”

 

View this post on Instagram

A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)

 

काम की बात करें राजकुमार राव फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में वह एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। यह फिल्म क्रिकेट पर आधारित होगी। यह स्पोर्ट ड्रामा इस साल के आखिरी तक रिलीज हो सकती है। 
 

Content Writer

suman prajapati