बैकलेस ड्रेस में राजकुमार की गर्लफ्रेंड ने दिखाई अदाएं, अवॉर्ड नाइट की तस्वीरों ने मचाया धमाल

9/26/2019 6:29:08 PM

मुंबई: एक्टर राजकुमार राव की गर्लफ्रेंड पत्रलेखा अक्सर अपने लुक औऱ फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। उनका लुक सोशल मीडिया पर आते ही तेजी वायरल हो जाती हैं।

इसी बीच पत्रलेखा बुधवार को मुंबई के जे डब्ल्यू मैरियट होटल में 10वें वोग ब्यूटी अवॉर्ड्स में शिरकत करने पहुंची, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। 

इस मौके पर राजकुमार की गर्लफ्रेंड बैकलेस फुल स्लीव्स क्रॉप टॉप के साथ स्कर्ट में बेहद हॉट एंड ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं।

इसके साथ हाई पोनीटेल और न्यूड मेकअप उनके लुक को कम्पलीट कर रहे हैं।

ब्लैक कार्पेट पर आते हसीना ने कातिलाना अंदाज में पैपराजी को पोज दिए। पत्रलेखा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

पर्सनल लाइक की बात करें तो राजकुमार और पत्रलेखा को आए दिन क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा जाता है। दोनों सोशल मीडिया के जरिए अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो पत्रलेखा फिल्म 'बदनाम गली' में नजर आईं थीं। फिल्म में उनके साथ दिव्येंदु शर्मा थे। यह फिल्म जी 5 पर रिलीज हुई थी। इसके अलावा पत्रलेखा फिल्म 'नानू की जानू' में नजर आई थीं।

Neha