दस हजार कमाने के बावजूद भी दोस्तों से खाना मांगते थे राजकुमार राव, आज है इंडस्ट्री के सुपरस्टार

8/31/2018 11:14:05 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव आज अपना 34वां बर्थडे सैलिब्रेट कर रहे है। राजकुमार का जन्म 31 अगस्त 1984 को गुड़गांव के अहीरवाल में हुआ था। उन्होंने गुड़गांव के ही ब्लू बैल्स मॉडल स्कूल से पढ़ाई की। आगे की पढ़ाई के लिए वो दिल्ली पहुंचे और यहां दिल्ली विश्वविद्यालय के आत्माराम सनातन धर्म कॉलेज से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। राजकुमार ने ‘शादी में जरूर आना’ और ‘न्यूटन’ जैसी फिल्मों में काम किया है।

 

 

राजकुमार राव को बॉलीवुड में पहला ब्रेक फिल्म 'लव सेक्स और धोखा' और 'रागिनी एमएमएस' जैसी फिल्मों से मिला लेकिन पहचान फिल्म 'काई पो छे' से मिली। फिल्मी करियर के शुरुआत में जब राजकुमार को सफलता नहीं मिली, तो उन्होंने अपनी मां के कहने पर अपने नाम की स्पेलिंग बदल दिए और Rajkumar rao की जगह Rajkummar rao लिखने लगे।

 

 

राजकुमार के खाते में छोटे-बड़े रोल मिलाकर 20 से ज्यादा फिल्में हैं, लेकिन अगर आप राजकुमार की परफॉर्मेंस पर ध्यान दें, तो वो हर किरदार में जान फूंक देते हैं। वो चाहें राजकुमार की 'न्यूटन' हो या फिर ‘अलीगढ़’ हर फिल्म में उनका अंदाज जुदा देखने को मिला है।

 

 

राजकुमार राव ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वो मुंबई काम की तलाश में आए थे तो उन्हें मुंबई में छोटे-मोटे विज्ञापन मिल जाते थे। उन विज्ञापनों में वो 10वें नंबर पर खड़े रहते थे। राजकुमार ने बताया था- 'मैं तकरीबन 10000 रुपए महीना कमा लेता था लेकिन फिर भी कई दिन ऐसे थे जब मेरे पास कुछ नहीं होता था और मुझे अपने दोस्त को फोन कर खाने का जुगाड़ करना पड़ता था। जब मैं बड़ा हो रहा था तो शाहरूख से बेहद प्रभावित था। मैं उनके पोस्टर्स को देखता रहता था और कई बार सोचता था कि अगर शाहरूख जैसा इंडस्ट्री से बाहर का एक्टर आकर बॉलीवुड पर राज कर सकता है तो शायद मेरे लिए भी उम्मीद की किरण तो है।'

 


राजकुमार राव पत्रलेखा के साथ रिलेशनशिप में हैं। हालांकि दोनों की जान पहचान FTII पुणे में ही हुई थी पर उनके बीच प्यार की शुरूआत एक शॉर्ट फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई। राजकुमार और पत्रलेखा एक साथ फिल्म 'सिटी लाइट' में साथ नजर आ चुके हैं।

 

Konika