गर्लफ्रेंड संग रैपअप पार्टी में छाए राजकुमार राव, डीपनेक टाॅप में पत्रलेखा के दिखे क्लीवेज

3/2/2020 11:31:38 AM

मुंबई: एक्टर राजकुमार राव फिल्मों के साथ-साथ अपनी लव-लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। राजकुमार लंबे समय से पत्रलेखा को डेट कर रहे हैं। आए दिन कपल को क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा जाता है। राजकुमार इंडस्ट्री के एक ऐसे एक्टर हैं जिन्होंने कभी भी अपने रिलेशनशिप को नहीं छिपाया।

हाल ही में राजकुमार गर्लफ्रेंड के साथ फिल्म 'फैमिली मैन 2' की रैपअप पार्टी में पहुंचे। इस दौरान पत्रलेखा का बोल्ड लुक देखने को मिला। लुक की बात करें तो पत्रलेखा डीपनेक फ्लोरल प्रिंट टाॅप के साथ व्हाइट जींस में दिखीं।

एक्ट्रेस ने अपने लुक को सटबल मेकअप, रेड लिपस्टिक,ईयरिंग्स और कर्ली हेयर्स से कंप्लीट किया था। इस टाॅप में उनके क्लीवेज साफ दिख रहे हैं।

वहीं राजकुमार राव की बात करें तो वह व्हाइट एंड ब्लैक शर्ट और ब्लू जींस में हैंडसम दिखे। कपल ने मीडिया के सामने जमकर पोज दिए। तस्वीरों में कपल की जबरदस्त बाॅन्डिंग देखने को मिल रही है। गर्लफ्रेंड संग राजकुमार राव की ये तस्वीरें सोशल साइट पर वायरल हो रही हैं,जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

पत्रलेखा के काम की बात करें तो उन्होंने हंसल मेहता की हिंदी फिल्म 'सिटी लाइट्स' से डेब्यू किया था।

पत्रलेखा फिल्म 'बदनाम गली' और 'नानू की जानू' में नजर आई थी। वहीं राजकुमार राव जल्द ही नुसरत भरूचा के साथ 'तुर्रम खान' में नजर आएंगे। इसके अलावा वह प्रियंका चोपड़ा के साथ नेटफ्लिक्स की आगामी फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' और जाह्नवी कपूर संग 'रूही अफ्जा' में दिखेंगे।

 

Smita Sharma