राजकुमार-पत्रलेखा के घर आज से बजेंगे ढोल नगाड़े! जयपुर नहीं चंडीगढ़ में सात फेरे लेगा कपल

11/10/2021 9:02:15 AM

मुंबई: बी-टाउन इंडस्ट्री में जल्द शादियों का जश्न होने वाला है। बॉलीवुड के कई लव बर्ड्स की शादी के चर्चाओं के बीच बॉलीवुड स्टार राजकुमार-पत्रलेखा वो पहले कपल हैं जो शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों की शादी को लेकर पहले चर्चाएं थी कि वह पिंक सिटी यानी जयपुर  में शादी की सभी रस्मों को पूरा करने वाले हैं, लेकिन अब दोनों की शादी की लोकेशन चेंज हो गई।

रिपोर्ट की मानें तो शादी के लिए यह कपल अपनी फैमिली के लिए चंडीगढ़ में बीते दिन ही रवाना हो गया था। मतलब साफ हैं दोनों की शादी चंडीगढ़ से ही होने वाली है हालांकि इस बारें में अभी तक राजकुमार और पत्रलेखा की तरफ से कोई ऑफिशियल अनांउसमेंट नहीं किया गया है।  वहीं आज इस कपल की शादी को लेकर किए जा रहे हैं वो सभी दावे कितने सच साबित होते हैं इसका जवाब मिल जाएगा। 

 

एक अग्रेंजी वेबसाइट की रिपोर्ट ने कपल से जुड़े सूत्र के हवाले से खुलासा किया हैकि राजकुमार राव गर्लफ्रेंड पत्रलेखा के साथ चंडीगढ़ में शादी करेंगे। सोर्स ने कहा-राजकुमार राव और पत्रलेखा एक इंटीमेट सेरेमनी में शादी करने वाले हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से केवल चुनिंदा मेहमानों को ही आमंत्रित किया है।रिपोर्ट में ये दावा किया जा रहा है कि पत्रलेखा का परिवार शिलांग से पहले ही आ चुका है। कपल नवंबर के 10,11,12 तारीख को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। 

इसके अलावा रिपोर्ट में ये भी कहा जा रहा है कि कपल मुंबई में एक इंटीमेट वेडिंग सेरेमनी में सात फेरे लेगा। कपल ने कोविड 19 की चिंताओं के कारण शादी को छोटा और निजी रखना चाहते थे। इसलिए उनके पास मेहमानों की सीमित सूची है और उन्होंने चंडीगढ़ को चुना है।

शादी पर देंगे खास तोहफा 

रिपोर्ट के मुताबिक सूत्र ने बताया कि राजकुमार ने जबसे पत्रलेखा को डेट करना शुरू किया था वो उन्हें हाथ से लिखे ख़त भेजा करते थे। इनमें से कुछ खथ उन्होंने पत्रलेखा को नहीं भेजे थे और उनके पास ही हैं। अब शादी में प्यार के तोहफे के रूप में वो इन खतों को पत्रलेखा के हाथों में सौंपने वाले हैं।

अपनी लवस्टोरी की बात करते हुए राजकुमार ने कहा कि पत्रलेखा से मिलने से पहले उन्होंने उनका एक एड देखा था। राजकुमार ने सोचा कि यह कितनी प्यारी लड़की है। इससे तो शादी करनी चाहिए। पत्रलेखा और राजकुमार करीब 10 साल से रिलेशनशिप में हैं और उन्होंने खुलकर एक दूसरे को प्यार जताया है। दोनों अपने प्यार की कहानी को खुले तौर पर बयां करते हैं। सोशल मीडिया पर दोनों एक-दूसरे के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

 

Content Writer

Smita Sharma