FIRST LOOK: इस दंगल गर्ल संग रोमांस करते नजर आए राजकुमार राव

1/18/2019 5:35:21 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव फिल्म 'स्त्री' की सफलता के बाद एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाले हैं। हालांकि फिल्म का अभी नाम सामने नहीं आया है। हाल ही में इस फिल्म से राजुकमार और फातिमा सना शेख का पहला लुक रिलीज किया गया है। जानकारी के मुताबिक फिल्म की शूटिंग इन दिनों भोपाल में हो रही है। 

राजकुमार ने खुद अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया है। साथ ही कैप्शन में लिखा है कि बहुत जल्दी सामने आएंगे आप लोगों के। तब तक के लिए एक झलक। पोस्टर में फातिमा साड़ी पहने हुए नदी के किनारे खड़ी हुई नजर आ रही हैं वहीं, राजकुमार उनके पास खड़े हुए पोज देते हुए नजर आ रहा है। दोनों का लुक 90 के दशक जैसा लग रहा है। पोस्टर में दोनों का ही चेहरा नहीं दिखाया गया है। 

 

बता दें कि फिल्म में राजकुमार और फातिमा के अलावा अभिषेक बच्चन, आदित्य रॉय कपूर और पंकज त्रिपाठी अहम किरदार में नजर आएंगे। राजकुमार की इस फिल्म का नाम और रिलीजिंग तारीख अभी तय नहीं हुई है। 

Neha