गर्लफ्रेंड संग क्लिनिक के बाहर स्पॉट हुए राजकुमार राव, एक साथ दिखी कपल में जबरदस्त बोडिंग

9/7/2020 5:33:04 PM

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और उनकी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा को अकसर एक साथ स्टॉप किया जाता है। दोनों में एक साथ जबरदस्त बोडिंग देखने को मिलती है। हाल ही में राजकुमार और उनकी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा को बांद्रा के पेट क्लिनिक के बाहर स्पॉट किया गया है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 


लुक की बात करें तो इस दौरान राजकुमार वाइट टी-शर्ट और ब्लू जींस में नजर आ रहे हैं। साथ में एक्टर ने स्लीपर पेयर किए हुए हैं। एक्टर ने कैप, मास्क और गॉल्वस से अपनी लुक को कम्पलीट किया हुआ है।

वहीं उनकी गर्लफ्रेंड येलो कलर के क्रॉप टॉप और पीच ट्राउजर में दिखाई दे रही है। साथ में एक्ट्रेस ने वाइट शूज पेयर किए हुए हैं। एक्ट्रेस ने मिनिमल मेकअप, हाई बन, मास्क और गॉल्वस से लुक को कम्पलीट किया हुआ है।

इस दौरान दोनों के साथ डॉगी भी दिखाई दे रहा है। इस लुक में कपल काफी कूल नजर आ रहे हैं। फैंस फोटोज को खूब लाइक भी कर रहे हैं। 


काम की बात करें तो राजकुमार बहुत जल्द फिल्म 'छलांग' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में राजकुमार के साथ  नुसरत भरूचा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

वही पत्रलेखा की बात करें तो उन्होंने हंसल मेहता की फिल्म सिटी लाइट्स से डब्यू किया था। इसके अलावा पत्रलेखा फिल्म 'बदनाम गली' और 'नानू की जानू' में भी नजर आई थी।

Smita Sharma