चंडीगढ़ में शादी के बाद पत्नी पत्रलेखा के साथ मुंबई लौटे राजकुमार राव, रेड साड़ी में लाजवाब दिखीं नई नवेली दुल्हनिया

11/18/2021 12:21:58 PM

मुंबई. एक्टर राजकुमार राव ने गर्लफ्रेंड पत्रलेखा से 15 नवंबर को चंडीगढ़ में शादी की थी। राजकुमार और पत्रलेखा ने शादी की तस्वीरें भी शेयर की थी। शादी के बाद अब दोनों चंडीगढ़ से मुंबई लौट आए हैं। हाल ही में दोनों को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari

तस्वीरों में राजकुमार व्हाइट आउटफिट में नजर आ रहे हैं। शेड्स से एक्टर ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। वहीं पत्रलेखा रेड कलर की साड़ी में दिखाई दे रही है। मिनिमल मेकअप और लो बन से पत्रलेखा ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है।

PunjabKesari

इस लुक में पत्रलेखा बेहद खूबसूरत लग रही है। दोनों एक-साथ काफी जच रहे हैं। दोनों के चेहरे की खुशी साफ जाहिर कर रही है एक-साथ काफी खुश हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं। 

PunjabKesari

बता दें राजकुमार और पत्रलेखा 2010 से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। एक्टर ने पत्रलेखा को सबसे पहले एक एड फिल्म में देखा था।

PunjabKesari

वहीं दूसरी ओर पत्रलेखा ने राजकुमार को 'लव सेक्स ओर धोखा' फिल्म में देखा। जिसके बाद राजकुमार की छवि उनके सामने अच्छी नहीं बनी।

PunjabKesari

साल 2014 में दोनों ने फिल्म 'सिटी लाइट्स' में साथ काम किया। इस फिल्म से ही दोनों के बीच दोस्ती और फिर प्यार की हुआ। 11 साल के रिश्ते के बाद अब दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News