राजकुमार राव ने पत्रलेखा संग शेयर की शादी की अनसीन तस्वीरें, शरारतों-शरारतों में एक्टर ने पत्नी पर लुटाया खूब प्यार

11/21/2021 11:12:54 AM

मुंबई. एक्टर राजकुमार राव 15 नवंबर को गर्लफ्रेंड पत्रलेखा के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। एक्टर ने चंडीगढ़ में शादी की थी। दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। हाल ही में राजकुमार ने शादी की कुछ अनसीन तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब देखी जा रही हैं। 

PunjabKesari
तस्वीरों में राजकुमार व्हाइट शेरवानी में नजर आ रहे हैं। एक्टर ने सिर पर रेड कलर की पगड़ी पहनी हुई है।  वहीं पत्रलेखा रेड लहंगे में दिखाई दे रही है। इसके साथ पत्रलेखा ने गोल्डन और ग्रीन ज्वैलरी पहनी हुई है। दुल्हन लुक में पत्रलेखा बेहद खूबसूरत लग रही है। राजकुमार पत्रलेखा को गले लगाए हुए, उसने शरारतें करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों के चेहरे की स्माइल फैंस का दिल जीत रही है। फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं।

PunjabKesari
बता दें राजकुमार और पत्रलेखा 2010 से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। एक्टर ने पत्रलेखा को सबसे पहले एक एड फिल्म में देखा था। वहीं दूसरी ओर पत्रलेखा ने राजकुमार को 'लव सेक्स ओर धोखा' फिल्म में देखा। जिसके बाद राजकुमार की छवि उनके सामने अच्छी नहीं बनी। साल 2014 में दोनों ने फिल्म 'सिटी लाइट्स' में साथ काम किया। इस फिल्म से ही दोनों के बीच दोस्ती और फिर प्यार की हुआ। 11 साल के रिश्ते के बाद अब दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Related News

Recommended News