देर रात गर्लफ्रेंड संग घूमने निकले राजकुमार राव, तस्वीरों में एक-दूसरे में खोया दिखा कपल

10/19/2019 12:21:53 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव दमदार एक्टिंग के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। राजकुमार लंबे समय से एक्ट्रेस पत्रलेखा को डेट कर रहे हैं। ये इंडस्ट्री के ऐसे कपल हैं,  जिन्होंने कभी भी अपने रिलेशनशिप को छिपाने की कोशिश नहीं की।

कपल को अक्सर क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा जाता है। इतना ही नहीं दोनों सोशल मीडिया के जरिए अपने प्यार का इजहार करने का मौका नहीं छोड़ते। बीती रात इस कपल को जुहू में स्पाॅट किया गया।

यह कपल एक-दूसरे के साथ कितना खुश है इस बात का अंदाजा आप उनकी इन तस्वीरों से लगा सकते हैं। तस्वीरों में पत्रलेखा ब्लैक क्राॅप टाॅप के साथ मैचिंग ट्राउजर में स्टाइलिश दिखीं।

इसके साथ उन्होंने नियोन कलर की जैकेट पेयर की थी। वहीं राजकुमार रेड टी-शर्ट के साथ स्ट्राइप पैट और ब्लू कोट में हैंडसम दिखे।

 

इस दौरान दोनों एक-दूसरे में खोए दिखे। तस्वीरों में कपल काफी खुश दिखे।  दोनों ने मीडिया के सामने मुस्कुराते हुए पोज दिए। कपल की तस्वीरों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो राजकुमार जल्द ही नुसरत भरूचा के साथ 'तुर्रम खान' और मौनी रॉय संग 'मेड इन चाईना' में नजर आएंगे। इसके अलावा वह नेटफ्लिक्स की आगामी फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' में भी नजर आएंगे।

इसमें उनके साथ प्रियंका चोपड़ा हैं। यह अरविंद अडिगा की किताब 'द व्हाइट टाइगर' से प्रेरित है। वहीं पत्रलेखा की बात करें तो उन्होंने हंसल मेहता की हिंदी फिल्म 'सिटी लाइट्स' से डेब्यू किया था। इसके अलावा वह फिल्म 'बदनाम गली' और 'नानू की जानू' में नजर आई थी।

Smita Sharma