गर्लफ्रेंड संग राजकुमार राव की लंच डेट, Spaghetti टाॅप में स्टाइलिश दिखीं पत्रलेखा

9/23/2019 2:27:39 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। राजकुमार एक्ट्रेस पत्रलेखा को डेट कर रहे हैं। कपल को अक्सर क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा जाता है। राजकुमार और पत्रलेखा इंडस्ट्री के एक ऐसे कपल हैं जिन्होंमे कभी भी अपने रिलेशनशिप को छिपा कर नहीं रखा है।

दोनों सोशल मीडिया के जरिए अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं। राजकुमार  अपनी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा के साथ कितने खुश रहते हैं इस बात का अंदाजा आप उनकी लेटेस्ट तस्वीरों से लगा सकते हैं।

हाल ही में इस कपल को मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर देखा गया। इस दौरान पत्रलेखा नियोन कलर के स्पेगिटी टाॅप और डेनिम जींस में काफी स्टाइलिश दिखीं। सटबल मेकअप, बन और शेड्स  पत्रलेखा के लुक को चार-चांद लगा रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने एक छोटा सा पर्स कैरी किया था, जिसे उन्होंने कमर पर बांध रखा था। वहीं राजकुमार की बात करें तो वह व्हाइट टी-शर्ट और जींस में हैडसम लग रहे हैं। उन्होंने शेड्स से लगाए हुए थे। दोनों ने मीडिया के सामने मुस्कुराते हुए पोज दिए। कपल की तस्वीरों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। 


 

वर्कफ्रंट की बात करें तो राजकुमार जल्द ही नुसरत भरूचा के साथ 'तुर्रम खान' और मौनी रॉय संग 'मेड इन चाईना' में नजर आएंगे। बीते दिनों ही  'मेड इन चाईना' का ट्रेलर रिलीज हुआ था।

इसके अलावा वह नेटफ्लिक्स की आगामी फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' में भी नजर आएंगे। इसमें उनके साथ प्रियंका चोपड़ा हैं। यह अरविंद अडिगा की किताब 'द व्हाइट टाइगर' से प्रेरित है।

इसकी शूटिंग भारत में इस साल के अंत में शुरू होगी। वहीं पत्रलेखा की बात करें तो उन्होंने हंसल मेहता की हिंदी फिल्म सिटी लाइट्स से डेब्यू किया य़ा। इसके अलावा वह फिल्म 'बदनाम गली' और 'नानू की जानू' में नजर आई थीं।

 

Smita Sharma