देर रात गर्लफ्रेंड संग राइड पर निकले राजकुमार, नो मेकअप लुक में ऐसी दिखीं पत्रलेखा

11/25/2019 11:56:25 AM

मुंबई: एक्टर राजकुमार राव दमदार एक्टिंग के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। राजकुमार काफी लंबे समय से एक्ट्रेस पत्रलेखा को डेट कर रहे हैं। राजकुमार इंडस्ट्री के ऐसे एक्टर हैं जिन्होंने कभी भी अपने रिलेशनशिप को नहीं छिपाया।

बीती रात इस कपल को मुंबई की सड़कों पर बाइक राइडिंग के मजे लेते देखा गया। सामने आईं इन तस्वीरों में राजकुमार ब्लैक शर्ट और जींस में कूल दिखे। वहीं पत्रलेखा व्हाइट शर्ट और ब्लैक रिप्ड जींस में स्टाइलिश दिखीं।

इस दौरान वह नो मेकअप लुक में भी खूबसूरत नजर आईं। ब्लैक शेड्स और बन पत्रलेखा के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं।

इस दौरान कपल के साथ उनका डाॅगी भी दिखा। मीडिया को देख राजकुमार और पत्रलेखा ने जमकर पोज दिए। एक्ट्रेस की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं।  

वर्कफ्रंट की बात करें तो राजकुमार जल्द ही नुसरत भरूचा के साथ 'तुर्रम खान' में नजर आएंगे। इसके अलावा वह नेटफ्लिक्स की आगामी फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' में भी दिखेंगे। इसमें उनके साथ प्रियंका चोपड़ा हैं।

वहीं पत्रलेखा की बात करें तो उन्होंने हंसल मेहता की हिंदी फिल्म 'सिटी लाइट्स' से डेब्यू किया था। पत्रलेखा फिल्म 'बदनाम गली' और 'नानू की जानू' में नजर आई थी।

Smita Sharma