अतरंगी स्टाइल में दिखे राजकुमार, कटी-फटी जींस में पत्रलेखा का नजर आया टपोरी लुक

7/8/2019 5:31:29 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहते हैं। ये दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ स्पॉट होते रहते है। ऐसे ही हाल ही में ये दोनों अलग-अलग जगह पर स्पॉट हुए। राजकुमार की गर्लफ्रेंड पत्रलेखा को हाल ही में डांस क्लास के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान वह काफी अतरंगी अंदाज में नजर आई।

 

 

इस समय उन्होंने डेनिम शर्ट के साथ डेनिम रिप्ड जींस पहनी हुई थी। इस अंदाज में वह काफी खूबसूरत लग रही थी। वहीं राजकुमार की भी कुछ तस्वीरें सामने आई।

 

 

अपनी इस लेटेस्ट तस्वीरों में राजकुमार काफी डिफरेंट लुक में नजर आ रहे है। इस समय उन्होंने रेड और व्हाइट कलर का सूट पहना हुआ है। सामने आई तस्वीरों में राजकुमार काफी स्टाइलिश लग रहे है। 

 


वर्कफ्रंट की बात करें तो पत्रलेखा जहां हाल ही में फिल्म 'बदनाम गली' में नजर आईं थीं। फिल्म में उनके साथ दिव्येंदु शर्मा थे। यह फिल्म जी5 पर रिलीज हुई थी। इसके अलावा पत्रलेखा फिल्म 'नानू की जानू' में नजर आई थीं।

 

 

वहीं राजकुमार राव फिल्म 'स्त्री' में श्रद्धा कपूर के साथ रोमांस करते दिखाई दिए थे। राजकुमार जल्द ही नुसरत भरूचा के साथ 'तुर्रम खान' और मौनी रॉय संग 'मेड इन चाईना' में नजर आएंगे। इसके अलावा वह 'मेंटल है क्या' में भी हैं, फिल्म में उनके साथ कंगना रनौत हैं। 

 


Konika