शाहरुख-करीना को लेकर राजकुमार हिरानी करेंगे धमाका, अरसे बाद एक साथ आएंगे नजर

1/20/2020 1:12:22 AM

बॉलीवुड तड़का डेस्कः बॉलीवुड के मशहूर फिल्मकार राजकुमार हिरानी ने बड़ी बड़ी सुपरहिट फिल्में बनाई हैं। अब राजकुमार हिरानी को लेकर खबरें आ रही हैं कि वह बहुत जल्द शाहरुख खान और करीना कपूर को लेकर फिल्म बना सकते हैं। जी हां, शाहरुख खान के फैंस के लिए यह खुशखबरी है। 
PunjabKesari
जानकारी के लिए बता दें शाहरुख खान आखिरी बार साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म जीरो में नजर आए थे। कहा जा रहा है कि शाहरुख खान ने राजकुमार हिरानी की एक फिल्म के लिए हां कह दिया है। इस फिल्म में शाहरूख के अपोजिट करीना कपूर नजर आ सकती है।       
PunjabKesari
गौरतलब है कि शाहरुख खान और करीना कपूर खान अरसे बाद एक साथ नजर आएंगे।
PunjabKesari
शाहरूख और करीना ने ‘रा.वन',‘अशोका,‘‘कभी खुशी कभी गम' जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया है।       


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pawan Insha


Recommended News

Related News