राजकुमार हिरानी की ''डंकी'' को दुनिया के हर कोने से मिल रहा है प्यार, हर दिल को छू रही कहानी

12/24/2023 5:41:53 PM

नई दिल्ली। राजकुमार हिरानी ने जो दुनिया डंकी में दिखाई है, वो लाखों दिलों को छू गई है। ये फिल्म लाखों अप्रवासियों की कहानी सुनती है जो विदेश में फंस गए हैं और अपने वतन से प्यार करते हैं। इस कहानी से बहुत लोगों ने रिलेट किया है और उन्हें फिल्म पसंद आई है। ऐसे में लंदन, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया के लोगों ने फिल्म के विषय पर अपना प्यार व्यक्त किया है, और बताया है की किस तरह इसने उनके दिलों को छुआ है।

 

ऑस्ट्रेलिया से आने वाली दर्शकों की समीक्षाओं में बड़े पैमाने पर बताया गया है कि फिल्म किस तरह दिल को छूने से लेकर हास्य से भरपूर है और अंत में उन्हें रुला देती है। दर्शकों को यह देखकर खुशी हुई है कि हास्य के साथ ही फिल्म बेहद खूबसूरती से सकारात्मक मोड़ लेती है।

इसके अलावा, लंदन के दर्शकों को शाहरुख खान और विक्की कौशल की परफॉर्मेंस बेहद पसंद आई, जिससे वह काफी प्रभावित हुए हैं। भावनाओं को जगाने के साथ ही, फिल्म ने उन्हें रुला भी दिया। दर्शकों से उन्हें अच्छी रेटिंग भी मिली है। फिल्म दर्शकों के लिए बहुत ही ज्यादा रिलेट करने वाली थी।

जर्मनी में मौजूद शाहरुख खान के फैंस डंकी को देखकर बेहद खुश हुए। फिल्म के फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के लिए सिनेमाघरों में उमड़ पड़े दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला है।  'वी लव यू शाहरुख' के चीयरिंग से लेकर लुट पुट गया गाने पर डांस करने तक, जर्मनी में दर्शक पूरी तरह से डंकी के उत्साह में सराबोर नजर आए।

डंकी असल में एक भावनात्मक रोलरकोस्टर के रूप में आई है।  दर्शक वाकई इसे शाहरुख की इस साल की हैट्रिक बता रहे हैं।  एक मास्टरपीस जो स्टैंडिंग ओवेशन को हकदार है। फिल्म ने दर्शकों को हंसाया भी है और रुलाया भी है।

डंकी में शानदार कलाकारों की टोली है, जिसमें शाहरुख खान के साथ-साथ बेहद टैलेंटेड अभिनेता बोमन ईरानी, ​​तापसी पन्नू, विक्की कौशल, विक्रम कोचर और अनिल ग्रोवर द्वारा रंगीन किरदार निभाए गए हैं। जियो स्टूडियोज, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और राजकुमार हिरानी फिल्म्स की प्रस्तुति, राजकुमार हिरानी और गौरी खान द्वारा निर्मित, अभिजात जोशी, राजकुमार हिरानी और कनिका ढिल्लों द्वारा लिखित, डंकी अब बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Varsha Yadav


Recommended News

Related News