फिल्म संजू में दिखाए कुछ सीन थे झूठे, हिरानी ने किया खुलासा

9/14/2018 2:45:18 PM

मुंबई: बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई करने वाली फिल्म संजू (Sanju Movie) के निर्देशक राजकुमार हिरानी ने हाल ही में फिल्म को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। राजकुमार हिरानी ने बताया कि संजू मूवी में वास्तविक कहानी से इतर भी अतिरिक्त हिस्सा जोड़ा गया था। संजय दत्त (Sanjay Dutt) के प्रति फैली नफरत की भावना को सहानुभूति में बदलने के उद्देश्य से ऐसा किया गया था। एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के शुरुआती एडिटेड वर्जन को वास्तविक कहानी के अनुसार जैसा का तैसा रखा गया था, लेकिन उसे लोगों ने पसंद नहीं किया। तब राजकुमार को यह महसूस हुआ कि संजू फिल्म की कहानी का नायक है और हमें उसके प्रति सहानुभूति रखनी होगी। निर्देशक ने बताया कि इसके बाद फिल्म में कुछ हिस्से जोड़े गए थे जो इसके शुरुआती एडिटेड वर्जन में नहीं थे।

 Sanju Film Image

PunjabKesari,sanju picture, sanju movie images, sanju movie 2018, Sanju film,ranbir kapoor image, rajkumar hirani image, रणबीर कपूर फोटो, राजकुमार हिरानी फोटो, संजू मूवी, संजू फिल्म

संजू मूवी 2018 की टॉप 10 फिल्मों में हुई शामिल 

उदाहरण के तौर पर फिल्म में अदालत का फैसला आने के बाद जब संजू अपनी जान लेने की कोशिश करते हैं तो यह सीन शुरुआती एडिटेड वर्जन में नहीं था। इसे बाद में फिल्म में शामिल किया गया। कमाई की बात करें तो संजू फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई फिल्मों की टॉप 10 लिस्ट में शामिल है। फिल्म ने भारत में 341 करोड़ 22 लाख रुपए की कमाई की थी। 

 

PunjabKesari,ranbir kapoor image, rajkumar hirani image, रणबीर कपूर फोटो, राजकुमार हिरानी फोटो


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News