रिया को ''My Girl'' लिखने पर बुरे फंसे रोडीज फेम राजीव, पोस्ट डिलीट कर लिखा-मैंने बिना मतलब की मुसीबत...

1/8/2021 4:23:54 PM

मुंबई: साल 2020 में अपनी जिंदगी में आईं मुश्किलों को भूल एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती अब लाइफ में आगे बढ़ गई हैं। सुशांत केस में ड्रग एंगल आने के बाद वह 1 महीने के लिए जेल की हवा भी खा चुकी रिया लंब समय से सोशल मीडिया से दूर हैं। उन्हें पब्लिक प्लेज पर भी कम स्पाॅट किया गया था। लेकिन अब लाइफ में आगे बढ़ गई हैं।

हाल ही में रिया पिता इंद्रजीत और भाई शौविक के साथ अपनी दोस्त और वीजे अनुषा दांडेकर के बर्थडे पार्टी में गई थीं। इस पार्टी की तस्वीरें 'रोडीज' फेम राजीव लक्ष्मण शेयर की थी। इन तस्वीरों में  रिया राजीव को गले लगाते हुए पोज देती नजर आईं थी।

इन तस्वीरों के साथ राजीव ने 'माई गर्ल' लिखा था। जैसे ही रिया की राहुल संग ये तस्वीरें सामने आईं तो लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया। जिसके बाद अब राजीव ने रिया संग अपनी ये तस्वीरें डिलीट कर दी हैं।

राजीव ने पोस्ट शेयर कर लिखा-'मुझे लगता है कि मेरे गलत शब्‍दों के चयन के चलते मैंने ब‍िना क‍िसी वजह से परेशानी खड़ी कर दी है। र‍िया मेरी एक पुरानी दोस्‍त है और उससे दोबारा म‍िलकर मैं काफी खुश हूं। मैं उसके अच्‍छे के ल‍िए कामना करता हूं।'

बता दें रिया का परिवार घर तलाश रहा है। पहले उनके माता-पिता को मुंबई के खार इलाके में घर तलाशते देखा गया था। उसके बाद रिया को भी घर खोजते देखा गया। वहीं अब रिया जल्द ही फिल्म चेहरे के साथ बाॅलीवुड में कम बैक कर रही हैं। 

Smita Sharma