Bdy Spl: काले रंग की वजह से जब एक लड़की ने तोड़ दिया था Rajnikanth का दिल

12/12/2022 12:26:22 PM

नई दिल्ली। सुपरस्टार रजनीकांत आज 12 दिसंबर को अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं। यह तारीख उनके फैंस के लिए किसी फेस्टिवल से कम नहीं हैं। थलाइवा स्टार की फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया में है और साउथ में तो उन्हें भगवान का दर्जा दिया जाता है। वहीं आज भी रजनीकांत की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करती हैं। 72 साल की उम्र में भी रजनीकांत फिल्मों में एक्टिव हैं। तो चलिए आज उनके जन्मदिन के खास मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुल दिलचस्प बातें...

 

काले रंग की वजह से जब एक लड़की ने तोड़ दिया था Rajnikanth का दिल
वैसे तो हम सभी जानते हैं रजनीकांत अपनी बीवी लता से बेइंतहा प्यार करते हैं और उनके साथ हंसी-सुखी अपना वैवाहिक जीवन बिता रहे हैं। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब रजनीकांत शादी नहीं करना चाहते थे। कहा जाता है कि एक लड़की ने थलाइवा स्टार का दिल बुरी तरह से तोड़ दिया था, जिसके बाद उन्होंने कभी शादी ना करने की कसम खा ली थी। 

 

दरअसल, इस किस्से का जिक्र रजनीकांत की बायोग्राफी 'द नेम इज रजनीकांत' में किया गया है। इस किताब में बताया गया है कि जब रजनीकांत बस कंडक्टर की नौकरी करते थे, तब वह एक लड़की पर अपना दिन हार बैठे थे। वह उस लड़की से शादी करना चाहते थे। वहीं एक दिन जब रजनीकांत ने उससे मिलने गए तो उस लड़की से शादी के लिए यह कह कर मना किया कि वह काले हैं। जी हां, उस युवती ने कहा कि उनका रंग साफ नहीं है और वह किसी ठग की तरह दिखते हैं।  इस वाक्य के बाद रजनीकांत से सोच लिया था कि वह कभी शादी नहीं करेंगे। हालांकि, ऐसा मुमकिन नहीं हो पाया। 

 

चुनौतियों भरा रहा रजनीकांत का सफर
बता दें कि बेंगलुरू के एक मराठी परिवार में जन्में रजनीकांत ने अपने जीवन में कई संघर्ष देखें हैं। परिवार की आर्थिक हालत ठीक नहीं होने की वजह से उन्होंने कम उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था। रजनीकांत 4 भाई-बहन थे, जिन्में से वह सबसे छोटे थे। बचपन में ही रजनीकांत की मां का देहांत हो गया था। उनके पिता पुलिस हेड कांस्टेबल थे।

 

सबसे पहले रजनीकांत ने एक ऑफिस बॉय की नौकरी की, इसके बाद वह कुली का काम करने लगे। लेकिन कुछ खास कमाई ना होने की वजह से उन्होंने कारपेंटर की नौकरी ढूडी। यहां कुछ दिन काम करने के बाद उन्हें एक बस कंडक्टर की जॉब मिला। कहते हैं कि यात्रियों को रजनीकांत के सीटी मारने का स्टाइल बेहद पसंद था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Deepender Thakur


Recommended News

Related News