फैंस ने बकरे की बलि देकर खून से किया ''Annaatthae'' पोस्टर का अभिषेक, पागलपन पर फूटा रजनीकांत का गुस्सा
9/15/2021 3:08:57 PM
बॉलीवुड तड़का टीम. सुपरस्टार रजनीकांत अपनी अपकमिंग फिल्म अन्नाथे को लेकर काफी दिनों से चर्चा में बने हुए हैं। बीते दिनों फिल्म का टीजर भी रिलीज किया गया था, जिसमें एक्टर का दमदार अंदाज देखने को मिला था। हाल ही में उनकी फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया। पोस्टर आउट होते ही फैंस इतने उतावले हो गए कि उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी।
दरअसल, खुद को रजनीकांत का फैन बताने वाले एक ग्रुप ने अन्नाथे का पोस्टर रिलीज होते ही बकरे की बलि चढ़ा दी। बकरे की बलि देने के बाद लोगों ने उनके खून से रजनीकांत के पोस्टर पर अभिषेक किया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
रजनीकांत के फैंस की ये हरकत देख लोगों का गुस्सा भड़क गया। उनका कहना है किएक्टर को भगवान का दर्जा देना तो ठीक है पर उनके नाम पर किसी जीव की हत्या करना बिल्कुल ठीक नही है।Superstar #Rajinikanth fans sacrificed goat & offered blood abishekam to #Annaatthe first look poster.#AnnaattheFirstLook pic.twitter.com/47wNswxmLu
— Manobala Vijayabalan (@ManobalaV) September 12, 2021
इसी बीच एक्टर ने भी अपने फैंस की कड़ी निंदी की है और उनकी हरकतों को बेहूदा बताया है।