मुंबई की सड़कों पर लग्जरी कार भगाते नजर आए रजनीकांत, तस्वीरें इंटरनेट पर आते ही मच गया तहलका

7/21/2020 10:15:26 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. सुपरस्टार रजनीकांत सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस बार वजह उनकी कोई न्यू फिल्म या फोटो नहीं, बल्कि मुंबई की सड़कों पर लेम्बोर्गिनी कार चलाने की है। जी हां, आज एक्टर को बेटी सौंदर्या की लक्जरी कार चलाते हुए देखा गया, जिसकी तस्वीरें और वीडियोज उनके फैंस अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर रहे हैं। इन तस्वीरों को फैंस के तेजी से लाइक्स मिल रहे हैं।

वायरल तस्वीरों में रजनीकांत मास्क पहने ब्लू कलर की लेम्बोर्गिनी चलाते हुए नजर आ रहे हैं। एक्टर इस कार को मुंबई की कम ट्रेफिक वाली सड़कों पर तेजी से भगा रहे है।

रजनीकांत की ये तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं और ट्विटर पर  #LionInLamborghini ट्रेंड हो रहा है।

रजनीकांत की ये तस्वीर देखते हुए एक यूजर ने लिखा, ''जो उपदेश देता है, वो उसका पालन भी करता है. कार के अंदर भी फेस मास्क लगाए हुए हैं रजनीकांत।
'

दूसरे ने लिखा, ''जब हम इस कोरोना पीरियड में बाहर जाते हैं, तो खुद को बचाने के लिए यह सही उदाहरण है.'
' काम की बात करें तो रजनीकांत को आखिरी बार तमिल फिल्म 'दरबार' में देखा गया था। इसमें रजनीकांत नयनतारा, निवेथा थॉमस और सुनील शेट्टी के साथ अहम किरदार में नजर आए थे। बता दें एक्टर की अपकमिंग फिल्म 'अन्नात्थे' है। 

 

Edited By

suman prajapati