दूसरी बार मां बनीं रजनीकांत की बेटी...शत्रुघ्न सिन्हा ने एम्स से मांगी राजू श्रीवास्तव की हेल्थ बुलेटिन..पढ़े मनोरंजन जगत की टाॅप 10 खबरें

9/12/2022 4:17:47 PM

मुंबई: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत  एक बार फिर नाना बन गए हैं। रजनीकांत की छोटी बेटी सौंदर्या रजनीकांत दूसरी बार मां बनी। उन्होंने प्यारे से बेटे को जन्म दिया। इसके साथ 33 दिनों से एम्स के हाॅस्पिटल में भर्ती राजू श्रीवास्तव की सेहत को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा ने एम्स के बुलेटिन जारी करने की मांग की है। इन सबके अलावा अनिल कपूर ने हाल ही में अपनी फिटनेस को लेकर एक ऐसा खुलासा किया जिसे सुन हर किसी के होश उड़ गए। चलिए डालते हैं  आज की टाॅप 10 खबरों पर एक नजर...

 

चाचा के निधन से टूटे प्रभास, अंतिम दर्शन के दौरान फूट-फूट कर रोए

रविवार को साउथ सिनेमा से एक ऐसी चौंकाने वाली खबर सामने आई जिसने हर किसी को गहरा सदमा पहुंचाया। टॉलीवुड के जाने माने एक्टर और पूर्व केंद्रीय मंत्री उप्पलपति कृष्णम राजू का निधन हो गया है। कृष्णम राजू ने 82 साल की उम्र में हैदराबाद में आखिरी सांस ली। कृष्णम राजू साउथ सुपरस्टार प्रभास के चाचा थे। चाचू के निधन से प्रभास बुरी तरह टूट गए हैं। बता दें कृष्णम राजू प्रभास के अंकल थे और उनके बेबद करीब थे। हाल ही में प्रभास का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह फूट फूट कर रोते दिख रहे हैं।


नाना बने सुपरस्टार रजनीकांत: दूसरी बार मां बनीं छोटी बेटी सौंदर्या

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत के घर हाल ही में खुशी ने दस्तक दी है। रजनीकांत एक बार फिर नाना बन गए हैं। जी हां, रजनीकांत की छोटी बेटी सौंदर्या रजनीकांत दूसरी बार मां बनी हैं। उन्होंने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। सौंदर्या ने कुछ सुपर क्यूट तस्वीरों के साथ अपने बच्चे के आने की खबर की घोषणा की और अपने इंस्टा हैंडल पर उसका नाम भी बताया है।


शत्रुघ्न सिन्हा ने एम्स से मांगी राजू श्रीवास्तव की हेल्थ बुलेटिन

काॅमेडियन राजू श्रीवास्तव बीते महीने से  दिल्ली के एम्स हाॅस्पिटल में भर्ती हैं। बीते 33 दिनों से लगातार वेंटीलेटर पर हैं। अभी तक उनको होश नहीं आया है। राजू श्रीवास्तव को चार बार बुखार आ चुका है हालांकि अब उनकी हालत पहले से बेहतर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। लेकिन राजू की सेहत के बारे में कोई पुख्ता जानकारी न मिल पाने की वजह से उनके फैंस और दोस्त काफी परेशान हो गए हैं। वहीं अब उनकी चिंता करने वाले सेलेब्स भी परेशान होने लगे हैं। यही कारण है कि शत्रुघ्न सिन्हा ने एम्स अस्पताल से बुलेटिन जारी करने की मांग की है। 


हंसल मेहता को नहीं मिली ब्रह्मास्त्र की टिकट, बोले-'खचाखच भरे हैं थिएटर...उम्मीद ये फिल्म छप्पड़फाड़ कमाई करे'

बाॅलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट की मोस्ट अवेटेड फिल्म ब्रह्मास्त्र रिलीज हो चुकी है। 'ब्रह्मास्त्र' ने इंडस्ट्री को नया जोश और उम्मीद दी है। 'ब्रह्मास्त्र' ने दो दिन में वर्ल्ड वाइड 160 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर डाली है। लोगों का कहना है कि ब्रह्मास्त्र' की टिकटें नहीं मिल रही और शोज फुल चल रहे हैं। अब इस बात को बॉलीवुड डायरेक्टर हंसल मेहता ने भी कंफर्म किया। डायरेक्टर ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि वह फिल्म देखने गए थे लेकिन उन्हें टिकटें नहीं मिली।

 


तेलुगू इंडस्ट्री पर अमाला पॉल ने मारा ताना, बोलीं- 'इनकी फिल्मों में नचनियां बन कर रह गईं एक्ट्रेसेस'

एक्ट्रेस अमाला पॉल तमिल इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। तमिल इंडस्ट्री में काम करते हुए अमाला को 13 साल से ऊपर का समय हो चुका है। उन्होंने तमिल, मलयालम, कन्नड़ और तेलुगु इंडस्ट्री की कई फिल्मों में काम किया है। हालांकि, तेलुगु फिल्मों में उनका करियर बेहद ही छोटा रहा। साल 2011 से 2015 तक उन्होंने केवल 4 तेलुगू फिल्मों में काम किया है। इसके बाद उन्होंने किसी तेलुगू फिल्म में काम नहीं किया है। हाल ही में एक्ट्रेस ने सिर्फ तेलुगु इंडस्ट्री को छोड़ने को लेकर खुलासा किया। उन्होंने कहा कि तेलुगू एक्ट्रेस केवल लव सीन्स, गाने और आइटम सॉन्ग के लिए फिल्मों में आती हैं।


S*x से जवान रहते हैं 65 के अनिल कपूर

बाॅलीवुड एक्टर अनिल कपूर उन स्टार्स में से हैं जिनके बारे में हमेशा यही कहा जाता है कि वह अपनी उम्र से काफी यंग दिखते हैं। वह  65 साल के हैं लेकिन फिटनेस के मामले में वह आज भी यंग एक्टर्स को मात देते हैं।  जिस मंच पर वो आते हैं हर कोई उनसे उनके जवान होने का राज जरूर पूछता है। वहीं अब अनिल कपूर ने अपनी फिटनेस का राज खोल दिया है हालांकि उनका ये सीक्रेट जानकर आपको थोड़ी सी हैरानी तो होगी ही इसके साथ ही 440 वाॅट का झटका भी लगेगा।

 

Video: 'मां आप क्या पी रही हो' बेटे अनुपम  के सवाल पर फुसफुसाते हुए दुलारी बोलीं-'शराब'

बाॅलीवुड के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपनी अपनी मां दुलारी के साथ कोई ना कोई वीडियोज शेयर करते रहते हैं। हाल ही में अनुपम खेर ने एक वीडियो शेयर की है जो उनके भाई राजू के बर्थडे सेलिब्रेशन का है। वीडियो में अनुपम खेर की मां के अंदाज ने सबका दिल जीत लिया। सेलिब्रेशन के दौरान जब अनुपम मां से पूछते हैं कि वह क्या पी रही हैं तो वह वह अपने ड्रिंक को दबी आवाज में शराब बता रही हैं।

 

जैन मुनि आचार्य विजय हंसरत्नसुर से मिले सलमान

बाॅलीवुड एक्टर सलमान खान हमेशा अपनी दरियादिली के लिए जाने जाते हैं। वह मानवता की सेवा के लिए हाथ बढ़ाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। सलमान खान की दरियादिली के अब तक कई उदाहरण भी देखने को मिले हैं। वहीं अब सलमान जैन मॉन्क आचार्य विजय हंसरत्नसुर से मिले।सलमान जैन मॉन्क आचार्य विजय हंसरत्नसुर से उनके 180 दिनों की फास्टिंग के बाद मिलने पहुंचे।

 

'डिप्रेशन में है मेरी मां' खालिस्तान से लिंक की खबरों पर छलका जुबिन नौटियाल का दर्द

 

बाॅलीवुड के फेमस सिंगर जुबिन नौटियाल तब विवादों में आए जब उन्होंने अमेरिका में आयोजित होने वाले कॉन्सर्ट की घोषणा की थीं। कहा जा रहा था कि जुबिन नौटियाल का अमेरिका में होने वाला ये कॉन्सर्ट जय सिंह द्वारा आयोजित किया जा रहा है जिसके खालिस्तान ग्रुप से कनेक्शन हैं। इस खबर के आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर #AresstJubinNautiyal  ट्रेंड करने लगा था। गिरफ्तारी की मांग के बीच अब इस मसले पर जुबिन ने चुप्पी तोड़ी।


'अभी भी भरोसा नहीं हो रहा तुम साथ नहीं' 15 साल से काम कर रहे हेयरड्रेसर की मौत से टूटे अक्षय

बाॅलीवुड के खिलाड़ी कुमार उर्फ एक्टर अक्षय कुमार आज बेहद ही दुखी हैं। बात ही कुछ ऐसी है कि अक्षय कुमार का अपसेट होना लाजमी है। अक्षय ने आज अपने उस साथी को खो दिया जिसके साथ उन्होंने 15 साल बिताए थे। दरअसल, अक्षय कुमार के हेयरड्रेसर मिलन जाधव का निधन हो गया है। 15 साल उनके लिए काम कर रहे हेयरड्रेसर मिलन जाधव के यूं दुनिया से चले जाने से अक्की काफी दुखी हैं। उन्होंने इमोशनल पोस्ट शेयर कर अपने दोस्त और हेयरड्रेसर मिलन जाधव को श्रद्धांजलि दी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News