फिर खराब हुईं रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या की तबीयत,हाथों में ड्रिप...चेहरे पर मुस्कान...धनुष की Ex वाइफ ने तस्वीरें शेयर कर दी अपनी Health Update

3/8/2022 8:58:03 AM

मुंबई: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार रजानीकांत की बेटी  ऐश्वर्या रजनीकांत हाल ही में पति और सुपरस्टार धनुष से अलग हुईं थी। धनुष से अलग होने के बाद से अब ऐश्वर्या रजनीकांत अक्सर खबरों में बनी रहती हैं।  कुछ दिन पहले ऐश्वर्या कोविड की चपेट में आ गई थीं जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था।

PunjabKesari

हॉस्पिटल से ऐश्वर्या की ढेर सारी फोटोज़ सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। हालांकि कुछ समय बाद वह ठीक हो गईं थीं। इसी बीच अब  फिर से ऐश्वर्या हॉस्पिटल में एडमिट हो गईं हैं। इस बात की जानकारी खुद उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कर दी।

PunjabKesari

 

तस्वीरों में आप देख सकते हैं। ऐश्वर्या हॉस्पिटल के बेड पर बैठी हुई हैं और उनके हाथ में ड्रिप लगी हुई है। उनके बेड के पास एक महिला भी खड़ी हुई हैं जिनसे ऐश्वयर्या लगातार बातें कर रही हैं।

PunjabKesari

भले ही ऐश्वर्या हाॅस्पिटल में हैं लेकिन उनके चेहरे पर मुस्कान जरूर है जो ये साबित करती है कि हालात कैसे भी हों उनका हमेशा मुस्कुरा कर सामना करना चाहिए।

PunjabKesari

तस्वीर शेयर करते हुए ऐश्वर्या ने  लिखा, 'कोविड से पहले और कोविड के बाद का जीवन...अस्पताल में फिर से बुखार और चक्क आ रहे हैं..और ना  जाने क्या-क्या! लेकिन जब सबसे प्यारा, इंस्पायरिंग और मोटिवेशनल डॉक्टर आपसे मिलने आते हैं और आपको साथ वक्त बताते हैं, तब आप उतना बुरा महसूस नहीं करते हैं। महिला दिवस की क्या शानदार शुरुआत हैय़सम्मान मैम'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aishwaryaa Rajinikanth (@aishwaryaa_r_dhanush)

बता दें 17 जनवरी को ऐश्वर्या रजनीकांत और धनुष ने एक ही पोस्ट शेयर ये अनाउंस किया था कि दोनों ये रिश्ता अब खत्म कर रहे हैं।धनुष के इस ऐलान से उनके फैंस को झटका लगा था हालांकि उस पोस्ट के अलावा ना तो धनुष ने इस बारे में कोई बयान दिया और ना ही ऐश्वर्या ने।

 

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News