Photo: फैमिली के साथ सुपरस्टार रजनीकांत ने मनाया 73वां बर्थडे, देर रात नातियों संग काटा केक

12/12/2023 4:46:24 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. साउथ सुपरस्टार रजनीकांत का आज बर्थडे है। 12 दिसंबर को थलाइवा पूरे 73 साल के हो गए है और इस मौके पर उन्हें फैंस व करीबियों की सोशल मीडिया पर ढेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं। वहीं, अपने खास दिन पर एक्टर ने अपी फैमिली के साथ भी केक काटा, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है।



रजनीकांत ने अपने 73वें बर्थडे की शुरुआत फैमिली के साथ देर रात सेलिब्रेशन से की। एक्टर ने अपने नातियों के साथ बर्थडे केक काटा। इस दौरान उनके साथ उनकी दोनों बेटियां, दामाद और पत्नी भी नजर आईं। अपनी फैमिली संग बर्थडे सेलिब्रेट करते एक्टर बेहद खुश दिखे।


फैंस थलाइवा एक्टर की इस फोटो को खूब लाइक कर रहे हैं और उन्हें बर्थडे की खूब बधाइयां दे रहे हैं।


काम की बात करें तो रजनीकांत ने जल्द ही फिल्म 'थलाइवर 170' में नजर आएंगे। इसमें उनके साथ अमिताभ बच्चन भी नजर आएंगे। 

Content Writer

suman prajapati