52 की उम्र में दूसरी बार घोड़ी चढ़े राजीव पॉल, करवा चौथ पर लेडी लव संग रचाई शादी

10/15/2022 10:31:28 AM

मुंबई: टीवी एक्टर राजीव पॉल ने करवा चौथ पर अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की। 52 की उम्र में दूसरी बार घोड़ी चढ़े राजीव पॉल ने साबित कर दिया कि आपको हमेशा के लिए खुशी पाने के लिए कोई सही उम्र नहीं है। उन्होंने अपनी लेडी लव के साथ दूसरी शादी रचाई। इस खुशखबरी को एक्टर ने अपनी शादी की तस्वीर शेयर कर फैंस के साथ बांटा। शेयर की तस्वीर में राजीव पॉल अपनी दुल्हनिया के साथ नजर आ रहे हैं।

तस्वीर में जहां राजीव पॉल कैमरे की तरफ देख रहे हैं। वहीं उनकी दुल्हनिया कैमरे की तरफ पीठ किए नजर आ रही हैं। लुक की बात करें तो राजीव ऑफ व्हाइट शेरवानी में हैंडसम लग रहे हैं। उन्होंने रानी पिंक कलर की पगड़ी बांधी है। वहीं उनकी दुल्हनिया ऑफ व्हाइट लहंगे में प्यारी लग रही हैं। तस्वीर में राजीव अपनी पत्नी को बेहद ही प्यार से निहार रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Rajev Paul (@rajevpaul)

 

शादी की पहली तस्वीर शेयर करते हुए राजीव ने कविता के अंदाज में एक प्यारा सा नोट लिखा। उन्होंने लिखा- 'दूध का जला छाछ भी फूंक -फूंककर पीता है। फिर भी आजमाया तो जा सकता है....एक बार फिर...सारी कसमें...रीति-रिवाज...इतने सारे लोग शादी कर रहे हैं। कोई करवा चौथ मना रहा है..खैर...अब हमारा भी अब समय आ गया..सभी के लिए खुशियां।'

एक्टर ने की दुल्हनिया को लेकर कोई जानकारी नहीं है। इससे पहले राजीव ने साल 2017 में इंस्टाग्राम पर गर्लफ्रेंड अंजलि रैना के साथ शादी करने का ऐलान किया था लेकिन फिलहाल उनकी दुल्हनियां को लेकर फैंस कन्फयूज नजर आ रहे हैं।

पर्सनल लाइफ की बात करें तो राजीव डेलनाज़ ईरानी के साथ सीरियस रिलेशनशिप में थे।साल 1998 कपल ने शादी कर ली थी.हालांकि शादी के 14 साल बाद दोनों के बीच दूरियां आ गईं और साल 2012 में कपल ने तलाक ले लिया था। इसके बाद राजीव और डेलनाज 'बिग बॉस 6' में साथ नजर आए थे तब फैंस को दोनों के पैचअप की उम्मीदें जगीं थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ और दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए। 

Content Writer

Smita Sharma