वैभवी-नितेश पांडे के निधन की खबर सुन ''साराभाई'' के एक्टर राजेश को लगा धक्का, बोले-''पहाड़ ने अपनी गोद में सुला लिया...

5/24/2023 4:25:50 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. आज टीवी इंडस्ट्री के दो मशहूर सितारों के निधन की खबर ने सबको झकझोर कर रख दिया। पहले 'साराभाई vs साराभाई' फेम एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय की कार एक्सीडेंट में मौत हो गई। उसके बाद 'अनुपमा' फेम नितीश पांडे के निधन की खबर ने सबको हैरान कर दिया। दोनों स्टार्स के चले जाने से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में भी शोक की लहर है। हाल ही में वैभवी और नितीश के साथ काम कर चुके राजेश कुमार ने मीडिया के साथ बातचीत में दोनों के निधन पर अपना दुख व्यक्त किया।


'साराभाई vs साराभाई' में राजेश कुमार ने वैभवी उपाध्याय के साथ 'रोसेश' का किरदार निभाया था। दोनों को साथ में खूब पसंद किया जाता रहा है। एक्ट्रेस के निधन को लेकर राजेश ने कहा, मुझे यकीन नहीं हो रहा कि वैभवी हमारे बीच नहीं है। मैं हैरान हूं। वह बहुत ही हंसमुख लड़की थीं। एक मजबूत एक्टर थीं। 'साराभाई vs साराभाई' में वैभवी में उनका बहुत ही मुश्किल किरदार था, लेकिन उन्होंने बहुत ही बेहतरीन परफॉर्मेंस दी थी। मैं अक्सर उनसे कामकाज को लेकर पूछता था कि आप कैसे इतने जल्दी डायलॉग को याद कर लेती हैं। वह इतना हंसती थी कि उनके 32 दांत नजर आते थे। वह बहुत ही सुलझी हुई लड़की थीं। उन्हें पहाड़ों से बहुत प्यार था। क्या पता था कि पहाड़ ही उसे अपनी गोद में सुला लेगा।

वहीं, नितीश पांडे को याद करते हुए राजेश कुमार ने कहा, पांडे जैसे दिखते थे, वह बिल्कुल वैसे ही थे। मैंने और नितीश ने पहली और आखिरी बार 'महाराज की जय हो' में साथ में काम किया था। नितेश सब लोगों को कहते थे कि हम पहली बार काम कर रहे हैं लेकिन ऐसा लगता है कि जैसे हम बचपन के दोस्त हैं। वह काफी मैच्योर भी थे। वह डॉग्स के लिए काफी सेंसेटिव थे। वह अक्सर अपनी गाड़ी में स्ट्रीट डॉग्स के लिए खाना लाया करते थे।

 

बता दें, वैभवी उपाध्याय की 22 मई 2023 को कार एक्सीडेंट में मौत हो गई। वहीं नितीश पांडे का कार्डियक अरेस्ट के चलते 51 की उम्र में निधन हो गया।
 

Content Writer

suman prajapati