राजीव संग मनमुटाव के बीच ससुरालवालों संग चारू असोपा ने अटैंड की शादी, एक्स BF के साथ दिखीं सुष्मिता

1/6/2023 4:17:57 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस चारू असोपा और राजीव सेन अक्सर अपनी मैरिड लाइफ को लेकर सुर्खियों रहते हैं। वहीं राजीव की बहन और एक्ट्रेस सुष्मिता सेन भी अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में आ चुकी हैं। रोहमन शॉल से ब्रेकअप के बाद भी वह मुलाकात को लेकर हेडलाइंस में आ जाती हैं। हालांकि, रिश्तों में खट्टास होने के बावजूद भी हाल ही में सभी एक ही छत के नीचे नजर आए। हाल ही में सुष्मिता को उनके एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन और राजीव को वाइफ चारू के साथ एक फैमिली वेडिंग में देखा गया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रही हैं।

राजीव सेन ने वेडिंग से एक ही छत के नीच इक्टठे हुए फैमिली मेंम्बर्स की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। 


तस्वीर में देखा जा सकता है कि राजीव सेन और उने मम्मी पापा, बहू चारू असोपा और उनकी बेटी, सुष्मिता सेन, उनकी बेटिया और उनके एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल सभी एक ही फ्रेम में नजर आ रहे हैं।

सबके चेहरे पर स्माइल देखने को मिल रही है। वहीं अन्य तस्वीरों में राजीव अपनी बेटी जियाना संग पोज देते नजर आ रहे हैं। बाप-बेटी एक साथ बेहद प्यारे लग रहे हैं। वहीं एक तस्वीर में चारू अपनी बेटी को लेकर पति और ससुर संग पोज दे रही हैं।


फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट चारू राजीव को बेटी के लिए साथ रहने की सलाह भी दे रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rajeev Sen (@rajeevsen9)

बता दें, चारू असोपा और राजीव सेन अपने खराब रिश्ते को लेकर कई बार चर्चा में आ चुके हैं। दोनों ने कई बार एक दूसरे पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं। इतना ही नहीं,  चारू और राजीव ने ये भी क्लीयर कर दिया था कि अब वो तलाक ले रहे हैं। हालांकि, बाद में उन्होंने एक साथ आने का भी मन बनाया। अब इन दिनों के बीच में आखिर क्या चल रहा है, ये तो चारू और राजीव से बेहतर कोई नहीं जानता।

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rajeev Sen (@rajeevsen9)

वहीं, सुष्मिता सेन ने पिछले साल बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल से ब्रेकअप कर लिया था। हालांकि, दोनों की दोस्ती अभी भी बरकरार है। दोनों को कई जगह पर एक साथ स्पॉट किया जाता है।

 


 

Content Writer

suman