तलाक की खबरों के बीच राजीव ने धूमधाम से मनाया चारू असोपा का बर्थडे, तस्वीरें देख कंफ्यूज हुए लोग, बोले- इनका तो कुछ समझ नहीं आता

2/28/2023 11:16:54 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस चारू असोपा और उनके पति राजीव सेन के बीच आखिर चल क्या रहा है..लोगों को कुछ समझ नही आता। कभी तलाक..कभी पैचअप.. दोनों के उलझे हुए रिश्ते से लोग कंफ्यूज हो गए हैं। कभी दोनों एक दूसरे पर बड़े से बड़ा इल्जाम लगाते हैं तो कभी फिर से एक साथ आकर लोगों को घनचक्कर में डाल देते हैं। यहां तक कि दोनों एक दूसरे से तलाक लेने की घोषणा भी कर चुके हैं। इसी कड़ी में हाल ही में एक बार फिर दोनों को एक साथ देखा गया। राजीव ने पत्नी चारू का बर्थडे सेलिब्रेट कर उनके दिन को खास बना दिया, जिसकी तस्वीरें शेयर कर एक्ट्रेस ने पति का आभार भी जताया है।

PunjabKesari

 

अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर चारू असोपा ने कैप्शन में लिखा-''शुक्रिया राजीव सेन. दिन शानदार रहा। मेरे जन्मदिन को इतना खास बनाने के लिए धन्यवाद।''

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Charu Asopa (@asopacharu)

शेयर की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि राजीव सेन अपनी पत्नी और बेटी जियाना के साथ पोज दे रही हैं। कभी वो पत्नी के हाथों में हाथ डाले तो कभी बेटी को कंधे पर उठाए नजर आ रहे हैं।

PunjabKesari

 

इन तस्वीरों को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे दोनों के बीच कोई गिल्हा शिकवा नहीं रहा। दोनों अपने लड़ाई झगड़े भूल फिर से प्यार के साथ एक दूजे के साथ आ गए हों।

 

PunjabKesari


वहीं, यूजर्स चारू और राजीव की इन तस्वीरों को देखने के बाद उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- खुदा की कसम, आप दोनों का समझ नहीं आता मुझे..


दूसरे ने लिखा- इनका लफडा़ ही समझ नहीं आता यार..कभी डिवॉर्स कभी पैचअप..असोपा ने इतने स्टेटमेंट दिए इन न्यूज फिर क्यों जरूरत पड़ी राजीव की..एक फैसले पर रहो।


वहीं, अन्य एक ने लिखा- ये कैसा तमाशा है...तलाक लेते हैं फिर साथ आते हैं...वाह. ..बड़े लोग बड़े नखरे

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News