राजीव खंडेलवाल सेट पर हुए बेहोश, कुछ एेसा था भारती का रिएक्शन

5/30/2018 10:31:44 AM

मुंबई: टीवी एक्टर राजीव खंडेलवाल इन दिनों नए टाॅक शो 'जज्बात' को होस्ट कर रहे हैं। इस शो में स्टार्स अपनी जिंदगी के सीक्रेट शेयर करते हैं। इस बार शो में कॉमेडियन क्वीन भारती पहुंची। शो की शूटिंग चल रही थी कि तभी अचानक कुछ ऐसा हुआ जिससे भारती हैरान रह गईं। दरअसल, शूटिंग के दौरान शो के हाॅस्ट राजीव बेहोश हो गए।

इस दौरान भारती घबरा गई और क्रू ने उन्हें संभाला। सेट पर डाॅक्टर को बुलाया गया। डॉक्टर ने तुरंत उनका इलाज किया। अब राजीव बिल्कुल ठीक हैं। उनके बेहोश होने की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। शो की टीम उनका ख्याल रख रही है। 

बता दें कि राजीव ने इस शो द्वारा 6 साल बाद टीवी से वापसी की है। इससे पहले वह कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'सच का सामना' होस्ट किया था। कुछ समय पहले शो में दिव्यांका त्रिपाठी, करण पटेल और कई बड़े स्टार्स आए थे।  

 

Punjab Kesari