कपूर हाउस में छाया मातम:चाचा राजीव के निधन की खबर सुन बदहवास हालत में प्रेग्नेंट करीना, पति अरमान को यूं दिलासा देती दिखीं अनीषा

2/9/2021 3:49:38 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर और करिश्मा कपूर राजीव कपूर का आज निधन हो गया है। चाचा के निधन की खबर सुन करीना और करिश्मा उनके अंतिम दर्शन के लिए निकल गई हैं।

इस दौरान प्रेग्नेंट करीना बेहद बदहवास हालत में दिखाई दीं जबकि करिश्मा कपूर इस दौरान बड़ी गंभीरता से सारी जिम्मेदारियां संभालती हुई दिखाई दी। 

पति अरमान को संभालती दिखीं अनीषा

वहीं दूसरी तरफ मामा राजीव के अंतिम दर्शन को पहुंचे अरमान जैन भी काफी इमोशनल दिखे।

इस दौरान अरमान की पत्नी अनीषा उन्हें संभालती नजर आईं। बता दें कि अरमान राजीव कपूर की बहन रीमा जैन के बेटे हैं। 

 

कुछ महीने पहले ऋषि कपूर का हुआ निधन

दुखद बात ये है कि अभी कुछ ही महीनों पहले ऋषि कपूर का भी निधन हुआ था।  ऋषि  कैंसर जैसी लंबी बीमारी से परेशान था हालांकि इस बीमारी पर जीत हासिल करने के बावजूद भी जिंदगी की जंग नहीं जीत पाए थे।

Content Writer

Smita Sharma