अस्पताल के बेड पर लेट ''जोधा अकबर'' फेम रजत टोकस ने शेयर की तस्वीर, एक्टर को ऐसी हालत में देख घबराए फैंस

11/24/2021 3:26:40 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. 'जोधा अकबर' और 'धरती का वीर पुत्र: पृथ्वीराज चौहान' जैसे टीवी शोज में नजर आ चुके एक्टर रजत टोकस पिछले काफी समय से स्क्रीन से दूर हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव रहते हैं। हाल ही में जब रजत ने हॉस्पिटल के बेड लेटे हुए की अपनी एक तस्वीर शेयर की तो उनके फैंस चिंता में आ गए। इसके साथ एक्टर ने इसके कैप्शन भी कुछ ऐसा ही दिया है, जिसके बाद उनके फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।


इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए रजत टोकस ने कैप्शन में लिखा- 'स्ट्रेस जिंदगी में हमेशा रहेगा। बस आपको पता होना चाहिए। हर स्थिति में आपके साथ विकल्प होता है कि आप कैसे रिस्पॉन्ड करें नहीं तो आपकी बॉडी रिस्पॉन्ड करेगी। जब भी आपको लगे कि आपके पास रिलैक्स करने का टाइम नहीं है तो समझ लीजिए कि वही वक्त है जब आपको रिलैक्स करने के लिए सबसे ज्यादा वक्त की जरूरत है। मुझे कोई इंजरी नहीं हुई है और न ही कुछ सीरियस है। न ही वर्कआउट की वजह से कुछ हुआ है। उम्मीद है जल्दी ठीक हो जाऊंगा।


View this post on Instagram

A post shared by Rajat (@rajattokas19)

शेयर की गई तस्वीर में रजत बेड पर लेटे काफी मायूस दिख रहे हैं। 

 

 


रजत टोकस के इस पोस्ट को देख फैंस उनकी हेल्थ के बारे में कई तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा- 'भगवान जी आपको जल्दी ठीक कर देंगे।' दूसरे ने लिखा, 'क्या हुआ? प्लीज रिलैक्स करिए और मूव ऑन करिए।'

काम की बात करें तो रजत टोकस को आखिरी बार साल 2019 में टीवी शो 'नागिन 3' में देखा गया था।

Content Writer

suman prajapati