India’s Laughter Champion: ''पॉमेडी किंग'' रजत सूद के सिर सजा जीत का ताज, ट्राॅफी के साथ मिले 25 लाख

8/28/2022 8:29:42 AM

मुंबई: कॉमेडी शो 'इंडियाज लाफ्टर चैंपियन' का 27 अगस्त को फिनाले था। इस सीजन की ट्राॅफी दिल्ली के रजत सूद ने अपने नाम की। दिल्ली के रजत सूद को 'इंडियाज लाफ्टर चैंपियन' की ट्राॅफी के साथ 25 लाख रुपए जीते। 

 'लाफ्टर के ग्रैंड फिनाले' में टॉप 5 फाइनलिस्ट पहुंचे। इसमें  मुंबई से नितेश शेट्टी, मुंबई से जय विजय सचान, मुंबई से विघ्नेश पांडे, उज्जैन से हिमांशु बावंदर और दिल्ली से रजत सूद शामिल थे।

इन सबको हराकर जहां रजत सूद ने जीत का ताज पहना। वहीं मुंबई के नितेश शेट्टी को फर्स्ट रनर-अप और  मुंबई से जय विजय सचान और विघ्नेश पांडे को सेकंड रनर अप रहे। 

जीत के बाद रजत सूद ने कहा-'जब फिनाले शुरू हुआ और मेरे नाम की घोषणा की गई तो मैं अभिभूत था। कुछ ही मिनटों में, मुझे इस तथ्य को आत्मसात करना पड़ा कि मैं जीत गया था। यह जीवन का पहला मौका था जब मैं अपने माता-पिता के सामने परफॉर्म कर रहा था। मेरे माता पिता बहुत खुश हैं, मैं उनकी आंखों में वह गर्व देख सकता था।'

रजत सूद बेशक शो में कॉमेडी करते नजर आए हैं लेकिन उन्होंने अपनी कला को 'पॉमेडी' नाम दिया है और उनके इस अंदाज को लोगों ने भी खूब पसंद किया। 

Content Writer

Smita Sharma