कोरोना से जंग हारी रजत रवैल की मां रोशनी, 73 की उम्र में राहुल रवैल की बहन ने ली अंतिम सांस

2/2/2022 9:46:02 AM

मुंबई: बी-टाउन इंडस्ट्री से आए दिन कोई ना कोई दुखभरी खबर सामने आ रही हैं। कोरोना के इस कहर में जहां कुछ स्टार्स इस वायरस से जूझ रहे हैं। वहीं कुछ स्टार्स ने अपने करीबियों को भी खोया।

PunjabKesari

हाल ही में बॉलीवुड फिल्म प्रोड्यूसर और डायरेक्टर रजत रवैल के घर से बुरी खबर सामने आई है। रजत रवैल की मां रोशनी रवैल का निधन हो गया है। रोशनी रवैल राहुल रवैल की बहन थीं।

PunjabKesari

खबरों की मानें तो रोशनी रवैल सेठी का 1 फरवरी  दोपहर करीब 3 बजे 73 की उम्र में अंतिम सांस ली। COVID-19 से संक्रमित होने के बाद उन्हें अस्पताल भर्ती करवाया गया था। वह बीते 1 हफ्ते से हाॅस्पिट में थीं। रोशनी रवैल के जाने से उनका परिवार गम में डूब गया है।

 

 रजत रवैल ने बॉलीवुड की कुछ फिल्मों में एक्टिंग की है। इसके अलावा उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों का निर्देशन और निर्माण भी किया है। उनके करियर की सबसे हिट फिल्म रेडी को माना जाता है, जो साल 2011 में रिलीज हुई थी।फिल्म में सलमान खान और असिन की जोड़ी नजर आई थी। वहीं राहुल रवैल भी भारतीय फिल्म निर्देशक हैं जो लव स्टोरी, डकैत, अंजाम और अर्जुन पंडित जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News