सुशांत केस में करण जौहर और आलिया को बदनाम करने पर बोले रजत बरमेचा 'जो लोग कर रहे, सरासर गलत है'

8/11/2020 4:55:04 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद एक्ट्रेस आलिया भट्ट और फिल्ममेकर करण जौहर को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें सोशल मीडिया पर लोगों गंदी गालिया, भद्दे कमेंट्स और जान से मारने की धमकिया मिली है। यहां तक कि आलिया भट्ट को रेप करने की धमिकयां भी मिल चुकी है। अब हाल ही में एक्टर रजत बरमेचा ने मीडिया से बात करते हुए करण जौहर और आलिया का सपोर्ट किया है और कहा कि लोगों को इस तरह की बातें नहीं करनी चाहिए। 


रजत ने इंटरव्यू में कहा कि आलिया भट्ट और करण जौहर को लेकर नफरत फैलाना, जान से मारने की धमकियां देना सरासर गलत है। ऐसे में वैसा नहीं होगा जो लोग चाहते हैं, ऐसे कभी भी बदलाव नहीं आएगा। 


एक्टर ने कहा सुशांत सिंह के निधन के बाद लोग गलत बाते कर रहे है, भद्दे कमेंट्स कर रहे है। मैं नफरत फैलाने और गालियां देेने वाले लोगों के सख्त खिलाफ हूं। सोशल मीडिया पर इतनी गंदगी देखकर मैने अब किसी की प्रोफाइल देखना ही बंद कर दिया है।


एक्टर ने आगे कहा कि सुशांत के निधन के बाद लोग करण जौहर को खूब गालिया दे रहे थे, गलत बातें कर रहे थे जो कि ठीक बात नही है। उन्होंने ट्रोलर्स पर अपना गुस्सा निकालते हुए कहा कि आप करण और आलिया के साथ अब वो ही कर रहे हो, जो सुशांत के साथ हुआ। ऐसे में कोई बदलाव नहीं आएगा।
आलिया को लेकर रजत ने कहा कि अब आलिया जिस भी परिवार में पैदा हुई तो उसमें उसके कोई गलती नहीं है और न ही ये उनके हाथ में था। लेकिन जो लोग कर रहे है वो सरासर गलत है।

  

 
  
  
 
 
 
  

 
 

 

 

 
 
 

 

Edited By

suman prajapati