राजस्थान पुलिस ने किया पायल रोहतगी को गिरफ्तार, नेहरू फैमिली पर विवादित वीडियो बनाने का है आरोप

12/15/2019 2:32:19 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस पायल रोहितगी अक्सर फेसबुक या ट्विटर अकाउंट पर अपने कुछ वीडियोज शेयर करती रहती हैं। जिसको लेकर वो आम ही चर्चा में रहती हैं, लेकिन इस बार शेयर की गई एक वीडियो को लेकर एक्ट्रेस को राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस बात की जानकारी खुद पायल ने अपन ट्विटर के जरिए दी है, साथ ही बंदूी पुलिस ने भी इस बात की पुष्टि की है। 

एसपी ममता गुप्ता ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा, पायल रोहतगी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और बूंदी लाया जा रहा है। पायल ने मोतीलाल नेहरु पर टिप्पणी की थी, जिसके कारण उनके खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 66, 67 में मुकदमा दर्ज किया गया है। सुत्रों के मुताबिक ये मुकदमा बूंदी के सदर थाणे में दर्ज किया गया है।  


पायल रोहतगी ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर लिखा, ''मुझे राजस्थान पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है क्योंकि मैने मोती लाल नेहरू पर वीडियो बनाई थी। लेकिन वीडियो पर दी जानकारी मैने गूगल से ही ली थी। क्या फ्रीडम ऑफ स्पीच सिर्फ एक मजाक है। एक्ट्रेस ने राजस्थान पुलिस, पीएमओ, होम मिनिस्ट्री के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट को भी टैग किया है।''


बता दें एक्ट्रेस ने पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू के पिता को लेकर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं। पायल ने एक वीडियो शेयर कर दावा किया था, ''मुझे लगता है कि कांग्रेस परिवार ट्रिपल तलाक के खिलाफ इसलिए था क्योंकि मोतीलाल नेहरू की पांच पत्नियां थीं और मोतीलाल नेहरू जवाहरलाल नेहरू के सौतेले पिता थे।''

Smita Sharma