नशे में धुत श्वेता तिवारी के एक्स पति ने की मारपीट, लड़कियों से छेड़छाड़ का भी लगा आरोप

6/2/2018 5:42:34 PM

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी के एक्स पति राजा चौधरी एक बार फिर विवादों में घिर गए है। हाल ही में राजा ने एक फिल्म की शूटिंग के दौरान काफी हंगामा किया। दरअसल, वह कानपुर के बिठुर में अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे।

उस समय राजा ने शराब पीकर नशे में यूनिट के लोगों से गाली गलौच करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं उन्होंने सेट की लड़कियों से छेड़खानी करनी शुरू कर दी। 

 

खबरों के मुताबिक शुक्रवार शाम कार्टेज में बैठकर राजा शराब पी रहे थे। उसी दौरान कैमरामैन राजू आर दूबे से किसी बात पर उनका विवाद हो गया। इस पर राजा ने कैमरामैन को कांच का गिलास फेंककर मार दिया, जिस कारण उसके सिर पर चोट लग गई।

 

यूनिट के लोगों के एकजुट होने पर राजा बिठूर थाने पहुंच गए और वहां जमकर हंगामा किया। मौके पर मौजूद लोगों ने राजा के खिलाफ शिकायत की जिसके बाद उन्हें मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया गया लेकिन यहां पर भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। वहां भी उन्होंने डॉक्टरों और मीडिया के साथ गालीगलौज की। राजा की हालत देखकर डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करने से मना कर दिया। 

 

बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि जब राजा चौधरी किसी विवाद में फंसे हैं। इससे पहले भी वह अपनी पहली पत्नी श्वेता तिवारी से कई बार मारपीट कर चुके हैं। श्वेता  ने शादी के 9 साल बाद 2007 में राजा से तलाक लिया था।

Punjab Kesari