राज कुंद्रा ने पत्नी शिल्पा के नाम किए 38.5 करोड़ के 5 फ्लैट और जुहू वाला बंगला, जाने पूरी डिटेल

2/4/2022 3:51:28 PM

मुंबई. एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के पास करोड़ों की संपत्ति है। राज अक्सर अपनी पत्नी शिल्पा को गिफ्ट्स देते रहते हैं। हाल ही में खबर सामने आई है कि राज ने अपने फ्लैट और जुहू वाला घर शिल्पा के नाम कर दिए हैं। 

PunjabKesari
रिपोर्ट्स के अनुसार, राज कुंद्रा की यह प्रॉपर्टी 38.5 करोड़ की है, जिसे उन्होंने अब शिल्पा के नाम ट्रांसफर कर दिया है। राज ने एक बिल्डिंग के फर्स्ट फ्लोर पर स्थित पांचों फ्लैट्स के साथ-साथ जुहू वाले बंगले को भी शिल्पा के नाम कर दिया है। यह बंगला 5,995 स्क्वेयर फीट में फैला है, जिसके ट्रांसफर पर शिल्पा ने 1.9 करोड़ की स्टांप ड्यूटी पे की। डॉक्युमेंट्स की रजिस्ट्री 21 जनवरी 2022 को हुई। 

PunjabKesari
बता दें राज को पॉर्न फिल्में बनाने के केस में क्राइम ब्रांच ने 19 जुलाई 2021 को गिरफ्तार किया था। राज 2 महीने जेल में रहे थे और 21 सितंबर 2021 को जमानत पर रिहा हुए थे। जेल से बाहर आने के बाद राज ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी। हाल ही में राज साली शमिता शेट्टी की बर्थडे पार्टी में नजर आए थे। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News