''मेरे घर की महागौरी संग कंजक पूजा'' अष्टमी पर राज कुंद्रा ने पहले धोए बेटी के पैर फिर उतारी आरती,लोगे बोले-''इसी तरह बाहर की बेटी ..

10/4/2022 10:01:50 AM

मुंबई: आप सभी जान रहे हैं कि इस समय शारदीय नवरात्र चल रहे हैं।3 अक्टूबर को दुर्गाष्टमी भी थी। इस मौके पर सभी ने कन्या पूजन किया। बाॅलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने भी अपने घर कन्या भोज करवाया। शिल्पा के अलावा उनके पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा ने भी अष्टमी पर अपनी लाडली बेटी समीषा की पूजा की। इस दौरान का वीडियो शिल्पा ने इंस्टा पर शेयर किया है। वीडियो में समीषा  घाघरा-चोली पहने लकड़ी के स्टूल पर बैठी है।

वहीं  राज कुंद्रा उनके पैरों को हाथ में लिए दिखाई दे रहे हैं। पंडित जी के बताए अनुसार वह पहले बेटी के पैर को गीले हाथों से पोंछते हैं।

फिर एक कपड़े से उसे दोबारा पोछते हैं। पैर को कपड़े से सुखाने के बाद उनके पैर पर लाल चंदन का टीका लगाते हैं। अक्षत लगाते हैं। फिर बेटी की आरती उतारते हैं।वहीं शमीषा भी फुल मस्ती के मूड में दिख रही हैं और अपना चश्मा पहनती नज़र आ रही हैं।

इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस लिखती हैं-' मेरे घर की महागौरी के साथ कंजक पूजा । सनग्लासेस को देखना मत भूलिएगा। मेरे सभी इंस्टा फैमिली को और सभी छोटी लक्ष्मी को अष्टमी की शुभकामनाएं।'

राज कुंद्रा को देख लोगों ने किया रिएक्ट

अब इसके बाद क्या था लोगों ने रिएक्ट करना शुरू कर दिया। एक ने लिखा- '900 चूहा खाकर बिल्ली चली हज को।'

एक यूजर ने लिखा- 'बढ़िया लेकिन इस तरह बाहर के बेटी की इज्जत करिए कुंद्रा जी।' एक ने लिखा-'अरे फेस शील्ड कहां गया। आज मुंह दिखा दिया। एक ने कहा- सब पाप घुल जाएंगे।'

इससे पहले शिल्पा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी कुछ वीडियोज शेयर किए थे जिनमें से एक में देवी मां की मूर्ति दिख रही है। दूसरे वीडियो में शिल्पा छोटी-छोटी कन्याओं को अपने आंगन में भोज करवाती दिख रही हैं।शिल्पा एक बच्ची को अपने हाथों से केला खिलाती नज़र आ रही हैं। शिल्पा के पीछे उनकी मां भी खड़ी हैं। इन वीडियोज को साझा करते हुए शिल्पा ने लिखा- ''जय माता दी।''

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma