UT 69 रिलीज से पहले सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे राज कुंद्रा, पत्नी शिल्पा संग दोनों हाथ जोड़ दिए पोज

10/28/2023 11:38:44 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'यूटी 69' लेकर खूब चर्चा में हैं। उनकी यह फिल्म बहुत जल्द यानी 3 नवंबर को पर्दे पर रिलीज होगी। इससे पहले फिल्म की प्रमोशन में जुटे राज कुंद्रा हाल ही में पूरे परिवार संग बप्पा के दर्शन करने सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे, जहां से उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर सामने आई हैं।

सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि राज कुंद्रा अपनी पत्नी शिल्पा शेट्टी और परिवार के साथ मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे। इस दौरान वह व्हाइट कुर्ता के साथ डेनिम पैंट में नजर आए, जबकि शिल्पा शेट्टी भी व्हाइट आउटफिट के साथ येलो दुपट्टा लिए नजर आईं। इस दौरान वे दोनों हाथ जोड़ मीडिया को पोज देते दिखे।


बता दें, राज कुंद्रा की अपमकिंग फिल्म 'यूटी 69' उनकी जेल यात्रा पर बनी है। इस मूवी के जरिए राज एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू करने जा रहे हैं। वहीं, फिल्म का निर्देशन शाहनवाज अली ने किया है।

 


 

Content Writer

suman prajapati