हिमाचल से लौट कर मुंबई में बच्चों के लिए खिलौने खरीदते नजर आए राज कुंद्रा, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें

11/13/2021 10:40:13 AM

मुंबई. एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 19 जुलाई को पोर्न वीडियो बनाने के मामले में गिरफ्तार किया था। राज को इस मामले में 21 सितंबर को रिहा कर दिया गया था। बीते दिनों राज परिवार के साथ हिमाचल में छुट्टियां मना कर मुंबई वापिस लौटे हैं। हाल ही में राज को खिलौनों की दुकान के बाहर स्पॉट किया गया है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।


तस्वीरों में राज ब्लू टी-शर्ट और जींस में नजर आ रहे हैं। फेस पर राज ने मास्क लगाया हुआ है। राज बच्चों के लिए खिलौने खरीदते दिखाई दिए। राज ने बेटी समीशा के लिए एक बड़ा सा टेडीबियर खरीदा।

इसके साथ उन्होंने कुछ और खिलौने भी लिए। वो अपने बच्चों के बेहद करीब है। उन्हें आए दिन कुछ ना कुछ सरप्राइज देते रहते हैं। राज की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।


बता दें बीते दिनों राज परिवार के साथ हिमाचल दिए थे। जहां राज को शिल्पा शेट्टी के साथ धर्मशाला में बगलामुखी मंदिर में पूजा अर्चना करते भी देखा गया था। राज और शिल्पा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।

हाल ही में राज ने एक फैसला लेते हुए अपना इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट डिलीट कर दिया है। राज ने लोगों से दूरी बनाने के लिए ऐसा किया है। 

Content Writer

Parminder Kaur