शिल्पा ने पति से कहा झाड़ू मारो, फिर राज कुंद्रा ने किया कुछ ऐसा जिसे देख नहीं रूकेगी हंसी

4/5/2021 1:17:13 PM

मुंबई. एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आते हैं। राज कुंद्रा फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते ही रखते हैं। हाल ही में राज ने एक फनी वीडियो शेयर किया है, जो खूब सुर्खियां बटोर रहा है।


वीडियो में शिल्पा झाड़ू लगाती दिख रही हैं और राज कुंद्रा कुर्सी पर बैठकर अपना मोबाइल देख रहे हैं। उन्हें कुर्सी पर देख शिल्पा कहती हैं- ऐ जानू, चल झाड़ू मार, जिसपर राज कहते हैं- मैं नहीं मारूंगा। इसके बाद शिल्पा फिर कहती हैं- मैंने बोली झाड़ू मार और राज फिर कहते हैं- मैं नहीं मारूंगा। आखिरकार राज झाड़ू मारते तो हैं, लेकिन वह फर्श पर नहीं शिल्पा के मार देते हैं और भाग जाते हैं। 'लॉकडाउन फिर से शुरू हो गया है और फिर से वर्किंग फ्रॉम होम, ईश्वर हमारी मदद करें।' इसी के साथ राज ने ये भी लिखा- याद रखें, वाइफ हमेशा राइट रहती हैं। फैंस को शिल्पा और राज ये फनी वीडियो खूब पसंद आ रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Raj Kundra (@rajkundra9)

काम की बात करें तो शिल्पा बहुत जल्द पर्दे पर वापिसी करने जा रही है। एक्ट्रेस फिल्म 'निकम्मा' और 'हंगामा 2' में नजर आने वाली है। फैंस शिल्पा को पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Content Writer

Parminder Kaur