व्रत खोलते समय पति के चेहरे पर पत्नियों को दिखता है वड़ा पाव, शिल्पा के हसबैंड ने शेयर किया फनी मीम

11/4/2020 1:38:39 PM

मुंबई: 4 नवंबर को करवाचौथ का त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। सालों से चलते आ रहे इस त्योहार पर भारतीय पत्नियां अपने पति की लंबी उम्र के लिए वर्त रखती हैं। बी-टाउन इंडस्ट्री में भी इस पर्व को बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। शिल्पा शेट्टी से लेकर रवीना टंडन तक बाॅलीवुड की कई हसीनाएं पर्व को बड़ी धूमधाम से मनाने के लिए तैयार है।

इसी बीच शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने एक ऐसा मीम शेयर किया, जिसमें उन्होंने एक्ट्रेस को भूखा बताया राज कुंद्रा ने इस दिन एक मीम शेयर किया कि पत्नियां वास्तव में क्या सोचती हैं।

मीम की पहली तस्वीर में उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी पति राज कुंद्रा को छलनी से देखती है, जिसमे उन्होंने लिखा- 'पुरुषों को लगता है कि महिलाएं क्या देखती हैं' हालांकि, दूसरा पैनल 'वास्तविकता' दिखाता है 'कि 'भूखी पत्नी अपने पति को वड़ा पाव होने की कल्पना कर रही है।' इस मीम को शेयर करते हुए राज कुंद्रा ने लिखा- 'हैप्पी करवा चौथ'। राज कुंद्रा का ये ट्वीट सोशल साइट पर काफी वायरल हो रहा है। 

बता दें कि शिल्पा शेट्टी ने साल 2009 में राज कुंद्रा से शादी रचाई थी।  शादी करने से पहले कुछ साल तक इस जोड़ी ने एक दूसरे को डेट किया। कपल के दो बच्चे हैं। बेटे का नाम वियान राज कुंद्रा और एक बेटी समीशा शेट्टी कुंद्रा।

Smita Sharma