प्यार के शहर पेरिस से शिल्पा ने पति राज संग शेयर की खूबसूरत तस्वीर, एफिल टॉवर के सामने लेडीलव को यूं निहारते दिखे Mr. Kundra

7/5/2022 11:48:08 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इन दिनों पति राज कुंद्रा, मां सुनंदा शेट्टी, बहन शमिता शेट्टी और दोनों बच्चों वियान और समीषा के साथ पेरिस में वेकेशन एंजाॅय कर रही हैं। इस वेकेशन की कई सारी तस्वीरें और वीडियो शिल्पा इंस्टा पर शेयर कर रही हैं। इसी बीच शिल्पा ने पति राज कुंद्रा के साथ बेहद ही प्यारी तस्वीर शेयर की है।

PunjabKesari

सामने आई तस्वीर में शिल्पा-राज कुंद्रा को एफिल टॉवर के सामने रोमांटिक पोज देते हुए देखा जा सकता है। शिल्पा ने इंस्टा स्टोरी पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में जहां शिल्पा एफिल टॉवर के सामने खड़ी होकर सेल्फी ले रही हैं।

PunjabKesari

वहीं दूसरी तस्वीर में वह पति राज कुंद्रा संग दिख रही हैं। तस्वीर में शिल्पा कैमरे की तरफ देख रही हैं और राज अपनी लेडी लव को प्यार से निहार रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए शिल्पा ने कैप्शन में लिखा, #parisdiaries।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)


वर्कफ्रंट की बात करें तो शिल्पा हाल ही में फिल्म  'निकम्मा' में नजर आईं थी। फिल्म में अभिमन्यु दसानी और शर्ली सेतिया भी अहम रोल में थे।  यह फिल्म सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। अपकमिंग फिल्म की बात करें तो शिल्पा जल्द 'सुखी' में दिखेंगी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

इसके अलावा शिल्पा वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' में नजर आएंगी। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित इस वेब सीरीज में अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​का ओटीटी डेब्यू भी है। यह 8-पार्ट वाली सीरीज है और अगले साल 'अमेजन प्राइम वीडियो' पर स्ट्रीम होगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News