अश्लील वीडियो मामलाः सह आरोपी का दावा- गिरफ्तारी से बचने के लिए राज कुंद्रा ने पुलिस को दी थी 25 लाख की रिश्वत

7/23/2021 11:40:09 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा अपनी गिरफ्तारी के बाद लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। राज पर अश्लील वीडियो बनाने और एप्स पर अपलोड करने का आरोप है। आज उनकी पुलिस रिमांड का आखिरी दिन है। इसी बीच उन्हें लेकर लगातार एक के बाद एक बड़े खुलासे हो रहे हैं। इसी बीच पता चला है कि राज कुंद्रा ने इस मामले से बचने के लिए मुंबई पुलिस को 25 लाख रुपए की रिश्वत दी थी।


दरअसल, राज कुंद्रा के पॉर्नोग्राफी मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो को एक मेल प्राप्त हुआ है, जिसमें आरोप है शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने गिरफ्तारी से बचने के लिए मुंबई पुलिस अधिकारियों को 25 लाख रुपये की रिश्वत दी है। पोर्न फिल्म मामले में फरार आरोपी यश ठाकुर ने दावा किया है कि पुलिस पहले ही राज कुंद्रा को गिरफ्तार कर सकती थी।

 

यश ठाकुर का दावा है कि उनसे भी पुलिस ने रिश्वत मांगी थी। इसकी शिकायत उन्होंने इसी साल मार्च महीने में महाराष्ट्र एंटी करप्शन ब्यूरो को ईमेल लिखकर की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि गिरफ्तारी से बचाने के लिए मुझसे भी 25 लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। एंटी करप्शन ब्यूरो ने इस मेल को अप्रैल महीने में मुंबई पुलिस कमिशनर को फॉरवर्ड किया था और मामले की जांच करने के लिए कहा था।

 

यश ठाकुर भी राज कुंद्रा के साथ पोर्न फिल्म मामले में सह आरोपी है। यश पर भी केस दर्ज किया गया है लेकिन वह फरार है।

 

गौरतलब है, बीते बुधवार पुलिस ने राज कुंद्रा के ऑफिस पर छापेमारी की, जहां उन्हें सर्वर और 70 पोर्न वीडियोज मिले हैं जो उमेश कामत द्वारा शॉट किए हुए बताए जा रहे हैं। बता दें, अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कुंद्रा समेत 11 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था। 

Content Writer

suman prajapati